नवादा में वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई।आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया है। मौके पर पहुंच कर पुलिस जाम हटाने की कोशिश कर रही है। मृतक की पहचान वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के दरियापुर शेखपुरवा गांव निवासी 52 वर्षीय अशोक कुमार
.
सोमवार को सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गए थे। बाद में इलाज के दौरान विमस पावापुरी में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार पैंगरी पंचायत की शेखपुरवा ग्रामीण 52 वर्षीय अशोक यादव बाइक से ससुराल शेखपुरा के खुड़िया-बाजिदपुर गांव जा रहे थे। रास्ते में बालू लदे एक ट्रैक्टर का पुलिस की डायल 112 नम्बर का वाहन पीछा कर रहा था। भागने के दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक चालक को पीछे से धक्का दे दिया।
बाइक चालक अशोक बुरी तरह से जख्मी होकर सड़क पर गिर गया। इलाज में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही दरियापुर शेखपुरवा गांव में शोक व्याप्त हो गया। पीड़ित परिजनों की चीख पुकार से गांव का बातावरण अत्यंत कारुणिक हो रहा है। मृतक का शव पोस्टमार्टम बाद गांव पहुंचेगा।