Timings of many trains including Dhanbad-Ranchi changed, will reach Ranchi at 9.50, new time table will be implemented from June 11 | धनबाद-रांची समेत कई ट्रेनों का समय बदला, 9.50 बजे पहुंचेगी रांची, 11 जून से लागू होगी नई समय सारणी – Dhanbad News


(रेलवे के ऑनलाइन माध्यमों में भी समय अपडेट कर दिए गए हैं।)

रेलवे की बुनियादी सुविधाओं में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। हाल के दिनों में इन विकास कार्यों के परिणामस्वरूप विभिन्न महत्वपूर्ण गंतव्यों के लिए ट्रेनों के संचालन की समीक्षा के बाद रांची रेल मंडल से परिचालित 35 ट्रेनों का समय बदल दिया गया है। रांची रेल म

.

जिन ट्रेनों का समय बदला गया है, उनमें हटिया-राउरकेला पैसेंजर, हटिया-बेंगलुरु एक्सप्रेस, एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस, हटिया-एर्णाकुलम एक्सप्रेस, हटिया-हावड़ा क्रिया योग एक्सप्रेस, इंटरसिटी समेत अन्य ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे के अनुसार, 11 जून से नई समय सारणी के हिसाब से ही ट्रेनें चलेंगी। जिन यात्रियों ने पहले ही टिकट रिजर्वेशन कराया हुआ है, उन्हें एसएमएस व अन्य माध्यमों से समय सारणी में बदलाव की जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा आईआरसीटीसी ऐप व रेल टिकट बुकिंग के अन्य ऐप में भी समय सारणी अपडेट कर दी गई है। यात्री वहां से ट्रेन के आगमन व प्रस्थान की जानकारी ले सकते हैं।

इन ट्रेनों का बदला गया समय

08149 हटिया-राउरकेला पैसेंजर का कानारोवां आगमन 19:44 बजे व प्रस्थान 19:45 बजे, टाटी आगमन 20:00 बजे व प्रस्थान 20:01 बजे, परबाटोनिया आगमन 20:15 बजे व प्रस्थान 20:16 बजे, ओड़गा आगमन 20:30 बजे व प्रस्थान 20:31 बजे होगा।

  • 18604 गोड्डा-रांची एक्सप्रेस का रांची आगमन 06:00 बजे होगा।
  • 18620 गोड्डा-रांची इंटरसिटी का रांची आगमन 04:00 बजे होगा।
  • 13303 धनबाद-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस का रांची आगमन 09:50 बजे होगा।
  • 02831 धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस का हटिया आगमन 20:00 बजे और प्रस्थान 20:05 बजे होगा।
  • 18603 रांची-गोड्डा एक्सप्रेस का मुरी आगमन 16:05 बजे और बोकारो स्टील सिटी आगमन 17:15 बजे होगा।
  • 18619 रांची-गोड्डा एक्सप्रेस का कोटशिला आगमन 22:59 बजे और बोकारो स्टील सिटी आगमन 23:30 बजे होगा।
  • 18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस का राउरकेला प्रस्थान 16:45 बजे होगा।
  • 18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस का राउरकेला आगमन 15:00 बजे होगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *