Three crore concrete houses will be built for the poor: | मुख्यमंत्री मोहन ने कहा: गरीबों के लिए तीन करोड़ पक्के मकान बनाए जाएंगे : – Bhopal News


राज्य में गरीबों के लिए 3 करोड़ पक्के मकान बनाए जाएंगे। हर घर जल और हर नल में जल अभियान भी प्रदेश में चल रहा है। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुलताई में उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर जनसभा को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री विश्व पर्यावरण दिवस स

.

इस मौके पर डॉ. यादव ने बैतूल जिले के 347 करोड़ रुपए की लागत के 1008 कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। केन्द्रीय मंत्री डीडी उईके ने भी सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय युवाओं को जिले में ही रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बैतूल जिले में भी उद्योग लगाने की योजना है।

उन्होंने कहा कि श्रीराम और श्रीकृष्ण से जुड़े स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा। डॉ. यादव जल-गंगा संवर्धन अभियान के कार्यक्रमों में शामिल होने छिंदवाड़ा भी गए। इस दौरान वहां रथयात्रा का आयोजन किया गया। सीएम ने खुनाझिर कलां ग्राम में तालाब जीर्णोद्धार कार्य का भूमिपूजन किया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *