बुधवार को अचानक निरीक्षण के लिए पहुंचे थे DM।
बोधगया अंचल कार्यालय में कार्यरत राजस्व कर्मचारी नीलेश कुमार को डीएम डॉ त्यागराजन ने निलंबित कर दिया है। निलंबित किए गए कर्मचारियों के खिलाफ लंबे समय से डीएम डॉक्टर त्यागराजन को शिकायत मिल रही थी। बीते दिनों डीएम ने बोधगया अंचल कार्यालय का निरीक्षण भ
.
निरीक्षण के बाद एक्शन
बुधवार को डीएम डॉक्टर त्याग राजन अचानक बोधगया पहुंचे थे और राजस्व से जुड़े कागजातों के निरीक्षण में खुद ही जुट गए थे। गहन निरीक्षण के बाद और पूछताछ के बाद उन्होंने राजस्व कर्मचारी के खिलाफ जांच का आदेश दे दिया था। जांच में बोधगया के अंचल कार्यालय में दाखिल खारिज के करीब 800 मामले लंबित पड़े थे। परिमार्जन के 4300 आवेदन पेंडिंग थे। इस बात से डीएम डॉक्टर त्याग राजन काफी खफा हो गए थे। उन्होंने 15 दिनों के अंदर सभी लंबित आवेदनों को निबटाने का आदेश दिया था।