There will be no relief from rain in Jharkhand yet | 4 जिलों में 23 सितंबर तक हल्की बारिश की संभावना: महीन के अंत में मानसून की हो सकती है विदाई; बढ़ेगी गर्मी – Ranchi News

झारखंड में इस साल मानसून मेहरबान रहा है। राज्य के आधे से ज्यादा जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई। बीते तीन दिनों से राज्य में मौसम ने करवट ली है। सुबह से ही धूप निकल रहा है, जो दिन चढ़ते-चढ़ते गर्म हो जा रहा है। दोपहर तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री के

.

बीते दिनों हुई बारिश से आम जनजीवन को काफी प्रभावित किया है। ऐसे में लोग अब बारिश से राहत की उम्मीद लगा रहे हैं। हालांकि मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि झारखंड में अभी मानसून की विदाई नहीं हुई है। लोगों को अभी बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। राज्य के कुछ हिस्से में अगले दो दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक 21 से 23 सितंबर कर प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। महीने के अंत तक मानसून की विदाई हो जाएगी।

जामताड़ा में बादल छाए हुए है। यहां आज हल्की बारिश की संभावना है।

जामताड़ा में बादल छाए हुए है। यहां आज हल्की बारिश की संभावना है।

चार जिलों में रूक-रूक कर बारिश

मौसम विभाग की ओर से जारी सूचना में साफ बताया गया है कि राज्य के कोल्हान और गढ़वा क्षेत्र में अगले दो दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। मौसम विभाग ने इसे लेकर यलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। जिसमें यह बताया है कि 21 सितंबर से 23 सितंबर तक गढ़वा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसांवा में रुक-रुककर बारिश होने के आसार हैं।

इसके अतिरिक्त लातेहार और गुमला में भी बारिश की संभावना जताई गई है। बीते दिनों हुई बारिश के पलामू और गढ़वा के बाद इन दो जिलों को ज्यादा प्रभावित किया है।

पलामू में भी हल्के बादल हैं। यहां आज बारिश की संभावना है।

पलामू में भी हल्के बादल हैं। यहां आज बारिश की संभावना है।

राज्य के मौसम का पूर्वानुमान

झारखंड में आज न्यूनतम तापमान 25.01 डिग्री रह सकता है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अधिकांश जिले में आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री रहने की उम्मीद है।

वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 32.92 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.03 डिग्री रह सकता है। दिन में एक से दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

सोमवार 23 सितंबर को अधिकतम तापमान 33.57 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.52 डिग्री रह सकता है। गढ़वा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसांवा को छोड़ कर अन्य जिले का मौसम साफ रहेगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *