झारखंड में बंगाल की खाड़ी में आए साइक्नोनिक सर्कुलेशन का असर देखने को मिल रहा है। इस वजह से राज्य के दक्षिणी हिस्से में रोज हल्की बारिश हो रही है। वहीं कुछ जिलों में सुबह-सुबह कोहरा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों तक
.
इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने और दोपहर बाद बारिश की संभावना है। फिर गुलाबी ठंड की दस्तक हो जाएगी। हालांकि, रांची समेत कई जिलों में ठंड दस्तक दे चुका है। पिछले दो दिनों से इन जिलों में सुबह में घना कोहरा देखने को मिल रहा है।
मौसम विभाग के मुताबिक, आज रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां में हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट संभव है। राज्य के अधिकांश हिस्से में आसमान में बादल भी छाए रहेंगे। अन्य जिलों में स्थिति सामान्य रहेगी।
नीचे मौसम की कुछ तस्वीरें देखिए
रांची के कुछ इलाके में सुबह घना कोहरा छाया रहा।
गिरिडीह में भी सुबह-सुबह घना कोहरा छाया।
जामताड़ा में आज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
चाईबासा में सुबह हल्की बारिश हुई।
आज ऐसा रह सकता है मौसम
आज के तापमान की बात करें तो, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहिबगंज में अधिकतम 31 व न्यूनतम 22 डिग्री रहने वाला है। कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू में अधिकतम 31 डिग्री व न्यूनतम 20 डिग्री तापमान रह सकता है।
बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला का अधिकतम 29 डिग्री व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने की पूरी संभावना है। पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में अधिकतम 34 जबकि न्यूनतम 22 डिग्री दर्ज की जा सकती है।
दो से तीन दिन बारिश
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में आए साइक्नोनिक सर्कुलेशन का डिप्रेशन में बदलाव हो रहा है। इसका असर 23 अक्टूबर से झारखंड में पड़ सकता है। इसके असर से अगले 2-3 दिनों तक बारिश हो सकती है।
वहीं उन्होंने बताया कि पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले के कुछ भागों में अगले कुछ घंटों में बारिश हो सकती है। बीते 24 घंटे में भी अच्छी बारिश देखने को मिली है।