पंजाब और चंडीगढ़ में आने वाले दो दिन मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। बारिश का किसी तरह कोई अलर्ट नहीं है।
पंजाब और चंडीगढ़ में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। आने वाले दो दिन भी मौसम साफ रहेगा, बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। हालांकि बारिश न होने से अब तापमान भी बढ़ना शुरू हो गया है। तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। यह राज्य में अब सामान्य के करीब पहुं
.

पंजाब में आने दिनों में ऐसा रहेगा मौसमय।
अब डेंगू और मलेरिया से रहना होगा अलर्ट
राज्य में अब मानसून की रफ्तार लगभग धीमी पड़ गई है। एक जून से लेकर 30 सितंबर तक मानसून सीजन माना जाता है। इसके बाद मौसम शुष्क होना शुरू हो जाता है। लेकिन इस बार यह स्थिति जल्दी बनने लग पड़ रही है। इस महीने अब तक 57 फीसदी कम बारिश हुई है। पहले इस मौसम 57.1 एमएम बारिश होती थी, लेकिन इस बार अभी तक 35.7 एमएम बारिश हुई है। चंडीगढ़ में मानसून सीजन में 13. 3 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। हालांकि इस मौसम में 712.2 एमएम बारिश होती थी। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक यह मौसम मलेरिया और डेंगू के लिए आदर्श है। ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है।
पंजाब के बड़े शहरों में दर्ज तापमान
चंडीगढ़ – शनिवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 26.0 से 36.0 डिग्री के बीच रहेगा।
अमृतसर – शनिवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 36.0 से 36.0 डिग्री के बीच रहेगा।
जालंधर – शनिवार शाम तापमान 34.4 डिग्री दर्ज किया गया। आज बादल छाएंगे। तापमान 24.3 से 34.3 डिग्री के बीच रहेगा।
पटियाला – शनिवार को अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री दर्ज किया गया। आज बादल छाएंगे। तापमान 27 डिग्री से 36 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा।
मोहाली – अधिकतम तापमान बीते दिन 35.7 डिग्री दर्ज किया गया। बादल छाएंगे । आज तापमान 29 डिग्री से 37 डिग्री के बीच रह सकता है।
लुधियाना- शनिवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री दर्ज किया गया। बादल छाएंगे । आज तापमान 25 डिग्री से 36 डिग्री के बीच रह सकता है।