मध्य प्रदेश के पांढुर्णा के हिवरा फोरलेन हाईवे पर ट्रक ने ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रॉली उछलकर ट्रैक्टर पर पलट गई। हादसे में तीन किसानों की मौत हो गई।
.
हादसा बुधवार देर रात हुआ। बड़चिचोली पुलिस चौकी प्रभारी विक्रम बघेल ने बताया, तीनों किसान महाराष्ट्र के खुरसापार गांव के रहने वाले थे। उनकी पहचान विवेक कुबड़े (40), संदीप पटे (36) और अशोक काले (60) के रूप में हुई है।

ट्रॉली पलटकर ट्रैक्टर पर आ गई। वाहन के दोनों हिस्से अलग-अलग हो गए।
ट्रैक्टर सुधरवाने पांढुर्णा आए थे जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर मालिक विवेक कुबड़े बुधवार दोपहर में ट्रैक्टर सुधरवाने पांढुर्णा आए थे। उनके साथ संदीप मोटर पंप लेने और अशोक पाइप लेने आए थे। ट्रैक्टर सुधरवाने के बाद तीनों खेती का सामान लेकर खुरसापार लौट रहे थे। हिवरा हाईवे के मोड़ पर हादसा हो गया।
दो की मौके पर मौत, तीसरे ने रास्ते में दम तोड़ा ट्रॉली के नीचे दबने से संदीप और अशोक की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल विवेक ने नागपुर ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे में ट्रैक्टर और ट्रॉली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।