The statue of former CM Kalyan Singh kept gathering dust | धूल फांकती रही पूर्व सीएम कल्याण सिंह की प्रतिमा: पुण्यतिथि पर रात्रि में पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष ने सफाई कर किया माल्यार्पण – Hathras News

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा की साफ-सफाई और माल्यार्पण करते पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा।

हाथरस में बुधवार को भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि को हिंदू गौरव दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया। लेकिन इस धूमधाम की तस्वीर जलेसर रोड पर स्थित उनकी प्रतिमा पर धूल फांकती नजर आई। भाजपा ने इस अवसर को भव्य बनाने के लिए प्रदेश भर में

.

दिनभर प्रतिमा पर कोई भाजपा नेता या कार्यकर्ता माल्यार्पण करने नहीं पहुंचे। जिससे प्रतिमा धूल और गंदगी में ढकी रही। यह स्थिति तब सामने आई जब स्थानीय लोगों ने पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा को इस विषय पर सूचित किया। इसके बाद रात को आशीष शर्मा ने खुद वहां जाकर प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण किया।

पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने प्रतिमा की सफाई करते हुए।

पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने प्रतिमा की सफाई करते हुए।

आशीष शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने हिंदू हृदय सम्राट का दर्जा प्राप्त किया था। राम मंदिर आंदोलन में अपनी कुर्सी की भी परवाह नहीं की। शर्मा ने आश्चर्य व्यक्त किया कि पूरे दिन में कोई भी भाजपाई नेता यहां नहीं आया और प्रतिमा पर माल्यार्पण नहीं किया। वहीं, स्थानीय निवासी मनोज कुमार ने भी इस घटना पर टिप्पणी की कि जब कोई भाजपा कार्यकर्ता वहां नहीं पहुंचा। तब उन्होंने आशीष शर्मा को सूचित किया। जिन्होंने तत्परता से वहां पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस घटना ने भाजपा की संगठनात्मक कमजोरी और प्रबंधन की कमी को उजागर किया है। जबकि राजनीतिक दल ने अपने कार्यकर्ताओं को इस महत्वपूर्ण दिन के महत्व को समझाने और कार्यों को सही ढंग से अंजाम देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *