The priest was killed because of the girl | 21 साल की लड़की का बुजुर्ग पुजारी से अवैध संबंध: शादीशुदा लड़की के भाई ने किया मर्डर, पहले भी लड़की के साथ पकड़ाया था – Begusarai News

बेगूसराय में 5 दिन पहले शंभू सिंह(56) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में खुलासा हुआ है कि शंभू का गांव की ही रहने वाली शादीशुदा लड़की(21) से अवैध संबंध था। इसकी जानकारी के बाद लड़की के चचेरे भाई ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर पुजारी की हत्य

.

पुलिस की जांच में ये भी सामने आया कि शंभू सिंह का चार साल पहले एक और लड़की से अफेयर था। जब गांव के लोगों को जानकारी हुई तो उन्होंने शंभू को उस मंदिर से निकाल दिया, जहां वो पूजा करता था। इसके बाद शंभू खुद के पैसों से अपने घर से 500 मीटर दूर दुर्गा मंदिर बनवा रहा था और इसी मंदिर में वो पूजा करता था।

हत्या के आरोप में पकड़े गए एक आरोपी की बहन से था अवैध संबंध

सदर-वन डीएसपी सुबोध कुमार ने शनिवार को बताया कि,

QuoteImage

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक की चचेरी बहन से पुजारी शंभू सिंह का अवैध संबंध था। पुजारी ने दो से ढाई साल पहले आरोपी की बहन की शादी में जमकर पैसे भी खर्च किए थे। इस रिश्ते की भनक पूरे गांव के लोगों को थी। गांव के कुछ लोग इस रिश्ते को लेकर अभद्र बातें भी करते थे, जो किसी तरीके से लड़की के भाई तक पहुंच जाती थी।

QuoteImage

सदर-वन डीएसपी बताया कि, ‘लड़की का भाई जब परेशान हो गया तो उसने अपने दो दोस्तों मनीष कुमार और नीलेश कुमार और एक अन्य के साथ मिलकर सोमवार की रात पुजारी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या में यूज किए गया देसी कट्टा बरामद कर लिया है। आरोपियों के पास से तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।

12 मई को पुजारी की हत्या की गई थी।

12 मई को पुजारी की हत्या की गई थी।

हत्या के बाद गांव में पुल के नीचे छिपाया था हथियार

डीएसपी ने बताया कि 12 मई की देर रात अर्धनिर्मित छोटी दुर्गा मंदिर कैंपस में पुजारी शंभू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मंदिर का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ था, इसलिए शंभू बन रहे मंदिर में ही रात को सोता था। मामले में टेक्निकल सर्विलांस और सूचना इकट्ठा करते हुए पुलिस ने गांव के ही लड़की के भाई, मनीष कुमार और नीलेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। इन लोगों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

जांच के दौरान मिले इनपुट के आधार पर तीनों आरोपियों को सूरदसा ढ़ाला के पास के एक खेत से पकड़ा गया। वारदात को अंजाम देने में एक आरोपी शामिल है, जो फिलहाल फरार है। उसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

गला और कंधे में मारी गई थी गोली

पकड़े गए आरोपियों ने सोमवार की रात शंभू सिंह के गले और कंधे में दो गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। सुबह में जब काफी देर तक लोगों ने मंदिर में हलचल नहीं देखी तो अंदर गए। लोगों ने देखा कि मंदिर के अंदर पुजारी की लाश पड़ी है।

30 साल पहले शंभू सिंह की शादी हुई थी, लेकिन कोई संतान नहीं है। हत्या के बाद भतीजे ने किसी से विवाद नहीं होने की बात कही थी।

————

ये भी पढ़ें…

शर्ट से खुला अफेयर में डबल मर्डर का केस:आरोपी की उम्र 31 साल, 2 बेटियों का पिता, 61 साल की महिला से था संबंध

पाटलिपुत्र के नेहरू नगर में बुजुर्ग दंपती एनके श्रीवास्तव (75) और उनकी पत्नी सुजाता देवी (61) की हत्या की वजह अवैध संबंध है। पुलिस ने इसका खुलासा कर दिया है। साथ ही राजीव नगर रोड नंबर 27-बी के रहने वाले अमित कुमार उर्फ चिंटू (31) को गिरफ्तार किया है। अमित नालंदा के हिलसा का रहने वाला है। वह नशे का आदी है। नेहरू नगर में ही किराना दुकान चलाता है। अमित दो बेटियों का पिता है। पूरी खबर पढ़िए

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *