The mood of the weather changed in Katni | कटनी में बदला मौसम का मिजाज: ठंड में बरसात के कारण लोगों हो रहे परेशान; कभी रुक-रुक कर तो कभी तेज हो बारिश – Katni News


कटनी जिले में शनिवार को मौसम का मिजाज बदल गया है। ठंड में हो रही बरसात के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। कभी रुक-रुक कर तो कभी तेज बारिश का दौर जिले में जारी है। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 16 पर दर्ज किया गया है।

.

इससे पहले पिछले तीन दिन से आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को ठंड का अहसास कम हो रहा था। लेकिन शुक्रवार रात में मौसम में ठंडक आ गई। साथ ही शीतलहर चलने से भी लोगों को ठंड अधिक लग रही थी। वहीं शनिवार को मौसम में आए बदलाव और बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है। आसमान में बादल होने के कारण शनिवार को दिन भर धूप नहीं निकली। धूप नहीं निकलने से भी ठंड ने लोगों को दिन के समय अधिक परेशान किया है।

ठंड और शीतलहर के दौरान बेघर लोगों को बचाने के लिए रैन बसेरा में उनके ठहरने की व्यवस्था बनाई गई है। नगर निगम का एक वाहन ऐसे बेघर लोगों को शहर की सड़कों से रैन बसेरा ले जा रहा है और वहीं उनके रहने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा नगर निगम अलाव के लिए लकड़ी व्यवस्था भी शहर के कई स्थानों में उपलब्ध करा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

स्वास्थ्य विभाग ने ठंड से बचने के लिए पहले ही एडवाइजरी जारी कर दी थी। जिसमें मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके अठ्या ने बताया है कि ठंड और शीतलहर का नकारात्मक प्रभाव पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों और वृद्धजनों पर अधिक होता है। इसके अलावा दिव्यांगजनों, बेघर व्यक्तियों, लंबे समय से बीमार मरीजों, खुले में व्यवसाय करने वाले छोटे व्यापारियों पर भी शीतलहर का प्रभाव पड़ता है।

एडवाइजरी में कहा गया है कि शीतलहर के संभावना के समय आवश्यक न हो तो यात्रा नहीं करें। फस्ट एड की व्यवस्था रखें। ठंड और शीललहर बचाव के लिए गरम कपड़े, कंबल, टावेल, टोपी, मफलर, शीट का उपयोग करे। गरम तरल पेय पदार्थ का उपयोग करें। विटामिन सी युक्त फल, सब्जियों का पर्याप्त सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता, शरीर का तापमान संतुलित रहता है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *