बांका | मिथिलांचल दरभंगा सेवा शिविर का विधिवत शुभारंभ बेलहर विधायक मनोज यादव, भाजपा जिला प्रभारी राजकुमार सिंह, भाजपा पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर मृणाल शेखर, पूर्व प्रत्याशी मनोज यादव, पूर्व सभापति संतोष सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्य
.
भास्कर न्यूज| बांका बिहार साइकिलिंग एसोसिएशन के सचिव डॉ. कौशल किशोर सिंह के निर्देश पर बांका जिला साइकिलिंग एसोसिएशन का गठन केआर मिशन स्कूल के प्रांगण में किया गया। बैठक मे करीब 60 खेल प्रेमी उपस्थित थे। सबों ने एक साथ ध्वनि मत से कुमार महारथी को संघ का अध्यक्ष एवं मनोरंजन प्रसाद को संघ का महासचिव चुना। कृपा शंकर शरण को कोषाध्यक्ष चुना गया, जबकि प्रोफेसर डॉ. सुरेश बिंद को संघ का संयोजक बनाया गया। सहायक सचिव तन्मय कुमार मित्रा एवं अवधेश कुमार मंडल को चुना गया। उपाध्यक्ष में दिवाकर झा, संजय कुमार घोष, बिनय पाल, सत्येंद्र कुमार सिंह, शंकर मंडल एवं पंडित नंद कुमार निर्मल को चुना गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप मे जय शंकर राउत, सिकंदर यादव, महेंद्र पंडित, अमित कुमार सिंह, नवीन कुमार भगत, अमित कुमार सिंह, विकास कुमार, सिंटू कुमार, कृष्णा कुमार यादव, राकेश कुमार यादव, ऋषिकेश कु. सिंह, नवनीत कुमार एवं अनिमेष कुमार को करतल ध्वनि के साथ चुना गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष कुमार महारथी ने कहा कि बांका जिला में साइकिलिंग के क्षेत्र में युवा अपना भविष्य तलाश कर सकते हैं। हमलोग हमेशा वैसे प्रतिभावान खिलाड़ी को उनके मंजिल तक पहुंचाने में प्रयासरत रहेंगे। बांका जिला में समय-समय पर साइकिलिंग को बढ़ावा देने के लिए मैच का आयोजन भी कराया जाएगा, ताकि सुदूर क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ी को ओलम्पिक तक जाने का मौका मिल सके।