The minister and the collector planted paddy with the farmers | मंत्री और कलेक्टर ने किसानों के साथ रोपा धान: मंत्री संपतिया उइके ने महिलाओं के साथ गाए पारंपरिक गीत, कलेक्टर ने चलाया पैडी ट्रांसप्लांटर – Mandla News

मंडला में कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके और कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किसानों के साथ धान की रोपाई की। चिरई डोंगरी के शासकीय कृषि फार्म में मंत्री संपतिया उइके ने महिलाओं के साथ पारंपरिक गीतों (जिन्हें पाटा कहा जाता है) को गाते हुए रोपाई की।

.

नैनपुर से मंडला जाते समय मंत्री संपतिया उइके ने कृषि फार्म में रुककर महिलाओं के साथ रोपाई में हिस्सा लिया। मंत्री ने कहा कि हमें अपनी परंपराओं और संस्कृति से जुड़े रहना चाहिए, चाहे हम कहीं भी पहुंच जाएं।

इस दौरान कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने पैडी ट्रांसप्लांटर का उपयोग करके धान की रोपाई की। उन्होंने इस अनुभव को बेहद अच्छा बताया। सीईओ श्रेयांश कूमठ सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी रोपाई में शामिल हुए।

ग्रामीण परंपरा के अनुसार, रोपाई के समय पारंपरिक गीत गाए जाते हैं। इससे काम करने का माहौल उत्साहपूर्ण और मनोरंजक बन जाता है। मंत्री संपतिया उइके, जो खुद ग्रामीण परिवेश से आती हैं, ने भी इस परंपरा को आगे बढ़ाया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *