पुत्री के साथ मृतक बिजली कर्मी की फाइल फोटो
समस्तीपुर में शनिवार को बिजली विभाग के कैशियर का शव फांसी के फंदे से लटकता बरामद हुआ। कैशियर पिछले 5 सालों से शहर के प्रोफेसर कॉलोनी के गली नंबर 2 में किराये के मकान पर पूरे परिवार के साथ रहता था। शनिवार को ऑफिस से लौटने के बाद पति-पत्नी की बीच विवाद
.
मृतक शेखपुरा जिले के मुरादपुर गांव निवासी सुधांशु शेखर (40) हैं। पत्नी पूनम कुमारी ने बताया कि आज उनकी बड़ी बेटी का जन्मदिन था। वो ऑफिस से लौटकर डेरा पर पहुंचे थे। मैंने उन्हें खाना दिया लेकिन इसी बीच जन्मदिन मनाने की तैयारी को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस।
पंखे से लटका मिला शव
पति ने खाना फेंककर सोने चले गए। मैं बच्चों के साथ छत पर रख कपड़ा को उतारने के लिए चली गई। नीचे आने के बाद देखा कि पति का शव पंखे से लटका हुआ है। शोर मचाने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई। मौके पर पहुंचे लोगों ने फंदा काटकर नीचे उतारा।
आनन फानन में आसपास के लोगों ने उन्हें सदर अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। नगर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने बताया कि शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है घटना के पीछे पारिवारिक कल है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।