मेष राशि
इस राशि के लोग देवी दुर्गा के सामने केसर मिश्रित घी का दीपक जलाएं और दुर्गा सप्तशती या दुर्गा चालीसा का पाठ करें। जरूरतमंद लोगों को मिठाई का दान करें।
वृषभ राशि
देवी दुर्गा को लाल फूल और लाल चुनरी चढ़ाएं। दीपक जलाकर ललिता सहस्रनाम का पाठ करें। छोटी कन्याओं को खाना खिलाएं और पढ़ाई से जुड़ी चीजें दान करें।
मिथुन राशि
इस राशि के लोग देवी यंत्र स्थापित करें। देवी को मीठे दूध और दही का भोग लगाएं। किसी मंदिर में पूजन सामग्री जैसे कुमकुम, अबीर, गुलाल, चंदन, मिठाई, तेल-घी का दान करें।
कर्क राशि
देवी दुर्गा को मालपुए का भोग लगाएं। पूजा में लक्ष्मी सहस्रनाम का पाठ करें। किसी मंदिर में छायादार पेड़ का पौधा लगाएं और उसकी देखभाल करने का संकल्प लें।
सिंह राशि
देवी मंत्र दुं दुर्गायै नम: का जप 108 बार करें। दुर्गा मां को खीर का भोग लगाएं। सूर्य को जल चढ़ाएं, गायत्री मंत्र का जप करें। गुड़ और तिल का दान करें।
कन्या राशि
दुर्गा चालीसा का पाठ करें। देवी मां का ध्यान करते हुए मेडिटेशन करें। मां भवानी को मेवे का भोग लगाएं। किसी जरूरतमंद व्यक्ति को हरे मूंग का दान करें।
तुला राशि
ये लोग काली चालीसा या सप्तशती का पाठ करें। दुर्गा मां को लाल चुनरी चढ़ाएं। छोटे बच्चों को दूध का दान करें।
वृश्चिक राशि
नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। देवी दुर्गा के सामने दीपक जलाएं। महाकाली को नींबू की माला चढ़ाएं। लाल मसूर की दाल का दान करें।
धनु राशि
किसी माता मंदिर में घंटे का दान करें। देवी मंत्रों का जप करें। देवी दुर्गा को पीली मिठाई का भोग लगाएं। शिवलिंग पर चंदन का लेप करें। चने की दाल का दान करें।
मकर राशि
देवी मंत्रों का जप करें। दुर्गा मां को रोज धूप-दीप और लाल फूल अर्पित करें। नवरात्रि के अंतिम दिन हवन करें। सरसों का तेल और काले तिल का दान करें।
कुंभ राशि
देवी कवच का पाठ करें। छोटी कन्याओं को उपहार दें। देवी मां को मखाने की माला और शहद चढ़ाएं। कंबल का दान करें और शनिदेव को तेल चढ़ाएं।
देवी मंत्रों का जप करें। दुर्गा मां को सुहाग का सामान चढ़ाएं। देवी मां के साथ ही शिव पूजा भी करें। शिव जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। पीले कपड़ों का दान करें।