The effect of cyclonic storm Fengal will be visible from today | चक्रवाती तूफान फेंगल का आज से दिखेगा असर: बादल छाए रहेंगे, तेज हवा चलेगी, बारिश की उम्मीद नहीं – Ranchi News


बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में बना चक्रवाती तूफान फेंगल तमिलनाडु-पुडुचेरी की ओर तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार काे दाेपहर में यह चक्रवाती तूफान 80 से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तमिलनाडु तट काे पार कर सकता है। इसका असर झारखंड पर भी दिखेग

.

माैसम विज्ञान केन्द्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि चक्रवाती तूफान फेंगल की वजह से झारखंड के विभिन्न हिस्सों में माैसम में बदलाव दिखेगा। न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हाे सकती है। बारिश होने की तो उम्मीद नहीं है, लेकिन तेज हवा चल सकती है। पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे ज्यादा 27.8 डिग्री तापमान चाईबासा में दर्ज किया गया।

तीन दिसंबर के बाद बढ़ेगी ठंड: माैसम विभाग के अनुसार रांची सहित झारखंड में अगले तीन दिसंबर तक तापमान में बढ़ाेतरी हाेने की संभावना है। रांची का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इस दाैरान बादल छाने की वजह से ठिठुरन से राहत मिलेगी। लेकिन तीन दिसंबर के बाद तापमान में तेजी से गिरावट हाेने की संभावना है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *