The decision of One Nation One Election is historic: Marandi | वन नेशन वन इलेक्शन का निर्णय ऐतिहासिक: मरांडी – Ranchi News

रांची | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा वन नेशन वन इलेक्शन के प्रस्ताव को स्वीकृत किए जाने पर खुशी व्यक्त की है। मरांडी ने कहा है कि यह निर्णय ऐतिहासिक है तथा दूरदर्शी सोच का

.

देश में बहुमूल्य संसाधनों की बचत होगी। साथ ही, विकास योजनाएं सुचारू ढंग से गतिशील बनी रहेंगी। रांची |झामुमो ने वन नेशन वन इलेक्शन का विरोध किया है। कहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले संविधान बदलने की पटकथा लिखी गई थी। झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बुधवार को कहा कि अगर, देश में वन नेशन वन इलेक्शन लागू हुआ , तो लोकतांत्रिक मूल्यों का क्षरण होगा। अधिनायकवाद और साम्राज्यवाद स्थापित होगा। इसके विरुद्ध होनेवाले किसी भी देशव्यापी आंदोलन में झामुमो शामिल होगा। भाजपा का अगला कदम वन नेशन टू सिटिजन का होगा। इसमें खास धर्म व समुदाय को वोट का हक नहीं होगा।

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा वन नेशन वन इलेक्शन को स्वीकृति दिए जाने की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक निर्णय से लोकतंत्र को नई मजबूती मिलेगी। साथ ही, प्रशासनिक प्रक्रियाओं में सुधार और संसाधनों की महत्वपूर्ण बचत होगी। उन्होंने इस दूरदर्शी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *