The deceased youth was not identified | औरंगाबाद में सड़क हादसा, झारखंड के लोगों ने करवाया भर्ती: इलाज के दौरान गई जान, मृतक युवक की नहीं हुई पहचान – Aurangabad (Bihar) News

औरंगाबाद में सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक को राहगीरों द्वारा इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंबा औरंगाबाद पथ के भैरव बीघा गांव के पास की है।

.

घायल की मौत की पुष्टि करते डॉक्टर।

घायल की मौत की पुष्टि करते डॉक्टर।

झारखंड के हरिहरगंज के निवासी विकास कुमार ने बताया कि औरंगाबाद से वह अपने साथियों के साथ घर लौट रहे थे। तभी देखा कि सड़क किनारे एक युवा के सड़क दुर्घटना में घायल होकर छटपटा रहा है।

उन स्थानीय लोगों के साथ सहयोग से औरंगाबाद सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। भर्ती करवाने से कुछ देर बाद घायल युवक की मौत हो गई। मौत की पुष्टि औरंगाबाद सदर अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर आशुतोष कुमार सिंह द्वारा किया गया।

डॉ.आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि घायल को सर में गहरी चोट थी जिसके चलते रक्त स्राव अत्यधिक हो गया था। जिसे इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है नगर थाना को पोस्टमॉर्टम के लिए और आगे की कार्रवाई के लिए जानकारी दे दी गई है। मृतक युवक की उम्र लगभग 30 साल आंकी जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *