The date of entry of monsoon is now 2 July | मॉनसून की एंट्री की तारीख अब 2 जुलाई – Chandigarh News

चंडीगढ़ | मॉनसून है कि चंडीगढ़ में एंट्री का नाम ही नहीं ले रहा। मौसम विभाग रोजाना बुलेटिन जारी कर शहर में मॉनसून की एंट्री की तारीख एक-दो दिन आगे बढ़ा रहा है। शुक्रवार को मौसम विभाग ने 30 या 1 जुलाई को मॉनसून की दस्तक की संभावना जताई थी।

.

शनिवार को जारी बुलेटिन में मॉनसून की एंट्री की तारीख 2 जुलाई बताई गई है। गौरतलब है कि मौसम विभाग पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, जेएंडके आैर दिल्ली में मॉनसून की घोषणा कर चुका है। इस बीच शनिवार शहर का अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री दर्ज किया गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *