.
शहर की कुलदेवी मां शीतला को मां भवानी सेवा समिति ने 251 फीट लंबी चुनरी अर्पित की। चुनरी अर्पित करने शुक्रवार शाम बसंतपुर के नर्मदेश्वर महादेव मंदिर से मां भवानी सेवा समिति के द्वारा विशाल शोभायात्रा निकाली गई। महिलाएं चुनरी को अपने हाथों में लेकर शीतला मंदिर पहुंची और मां शीतला को इसका अर्पण किया। शोभायात्रा में मां दुर्गा रथ पर सवार होकर शहर भ्रमण करने निकली। शेर बने युवाओं ने हाथों से रथ को खींचा और शोभायात्रा के सामने नृत्य करते हुए शोभायात्रा की अगुवानी की।
युवाओं की इच्छा पुरी करने मां भवानी सेवा समिति ने 2 साल पहले यह पहल शुरू की थी। नवरात्र पर्व में यहां मां दुर्गा शेरों की सवारी कर शहर का भ्रमण करती है। परंपरा अनुसार क्वांर नवरात्र की महा अष्टमी पर गुरूवार को शहर में बाजे-गाजे के साथ विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई। जिसमें 20 से 25 युवा शेर की वेशभूषा में मां शेरावाली के रथ को अपने हाथों से खींचा। कुछ शेरों ने नृत्य करते यात्रा की अगुवानी की। भ्रमण के बाद शहर की कुलदेवी माता शीतला को चुनरी का अर्पण कर सुख समृद्धि के लिए मंगल कामना की। मां भवानी सेवा समिति के सदस्यों ने बताया बसंतपुर के नर्मदेश्वर महादेव मंदिर से कल गुरूवार को मां शेरावाली की चुनरी यात्रा निकाली गई।