The appearance of Mathura’s Ghats will change | मथुरा के घाटों की बदलेगी सूरत: 20 घाटों का किया जायेगा कायाकल्प,ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने बनाई योजना – Mathura News

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद बंगाली घाट से कंस किला तक घाटों के विकास के साथ ही इसे पर्यटकों के लिए आकर्षण बनाने के लिए लाइट एंड साउंड शो की तैयारी भी कर रहा है

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद अब भगवान श्री कृष्ण की पटरानी कहे जाने वाली यमुना जी के घाटों का श्रृंगार करने जा रहा है। इसकी शुरुआत बंगाली घाट से कंस किला तक 20 घाटों को जोड़ते हुए होगी। इसे रिवर फ्रंट के रूप में विकसित किया जाएगा।

.

मथुरा वृंदावन में यमुना जी का है विशेष महत्व

मथुरा वृंदावन में यमुना जी का विशेष आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व है। करोड़ों श्रद्धालु प्रति वर्ष यमुना पूजन के लिए मथुरा वृंदावन आते हैं। इसमें यम द्वितीया का त्योहार हो यमुना छठ हो या गंगा दशहरा का पर्व प्रमुख है। यमुना पूजन के लिए वर्ष भर आने वालों में देश विदेश के अलग शहरों के श्रद्धालुओं के अलावा मथुरा के भी यमुना भक्त हैं।

मथुरा वृंदावन में यमुना जी का विशेष आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व है

मथुरा वृंदावन में यमुना जी का विशेष आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व है

20 घाट किए जायेंगे विकसित

दो दशक पहले तत्कालीन प्रदेश सरकार ने विश्राम घाट से बंगाली घाट तक यमुना के घाटों का नवीन निर्माण किया था। अब इस प्रकिया को ओर आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद बंगाली घाट से कंस किला तक के सभी घाटों को जोड़ने का काम करने जा रहा है। इस बीच में छोटे बड़े 20 घाट हैं।

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद बंगाली घाट से कंस किला तक के सभी घाटों को जोड़ने का काम करने जा रहा है

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद बंगाली घाट से कंस किला तक के सभी घाटों को जोड़ने का काम करने जा रहा है

बंगाली घाट से कंस किला तक के जोड़े जाएंगे घाट

वर्तमान में विश्राम घाट से कंस किला तक पहुंचने का घाटों से होकर कोई रास्ता नहीं है। यहां तक नाव द्वारा या फिर सड़क मार्ग द्वारा ही पहुंचा जा सकता है। इस स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने अब यमुना किनारे के इन सभी घाटों को कंस किला से बंगाली घाट तक जोड़ने का फैसला किया है। बंगाली घाट तक इनकी संख्या करीब 20 है।

यमुना किनारे के सभी 20 घाटों को कंस किला से बंगाली घाट तक जोड़ा जायेगा

यमुना किनारे के सभी 20 घाटों को कंस किला से बंगाली घाट तक जोड़ा जायेगा

हैरिटेज लुक में होगा घाटों का विकास

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के CEO श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि घाटों को आपस में जोड़ने की यह योजना यूजर फ्रेंडली होगी। इसमें बुजुर्गों को यमुना जल तक पहुंचे के लिए घाटों की सीढ़ियों को चढ़ने में परेशानी का सामना नहीं करना होगा। इन घाटों पर श्रद्धालुओं के बैठने और स्नान करने सहित अन्य जन सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि यह परियोजना रिवर फ्रंट के रूप में विकसित होगी। इसकी स्वीकृति राज्य सरकार ने दे दी है। जल्द घाटों के विकास की इस परियोजना पर काम शुरू होगा। मथुरा की प्राचीनता को ध्यान रखते हुए घाटों का सम्पूर्ण कार्य हेरिटेज लुक में होगा।

ब्रज तीर्थ विकास परिषद् के CEO श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि मथुरा की प्राचीनता को ध्यान रखते हुए घाटों का सम्पूर्ण कार्य हेरिटेज लुक में होगा

ब्रज तीर्थ विकास परिषद् के CEO श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि मथुरा की प्राचीनता को ध्यान रखते हुए घाटों का सम्पूर्ण कार्य हेरिटेज लुक में होगा

कंस किला पर होगा लाइट एंड साउंड शो

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद बंगाली घाट से कंस किला तक घाटों के विकास के साथ ही इसे पर्यटकों के लिए आकर्षण बनाने के लिए लाइट एंड साउंड शो की तैयारी में है। लाइट एंड साउंड शो कंस किला पर होगा। यहां लोग भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को इस शो में देख सकेंगे। घाट विकास के साथ ही शो की यह योजना क्रियान्वित होगी।

यमुना से निहारी जाएंगी घाटों की ख़ूबसूरती

उतर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि वर्तमान में घाटों पर बैठकर घाटों की ख़ूबसूरती नजर नहीं आती है। घाटों से तो यमुना का प्रवाह देखने को मिलता है। गोकुल से वृंदावन तक क्रूज संचालन होने के बाद यमुना से घाटों की ख़ूबसूरती देखने को मिलेगी। जल मार्ग की यह परियोजना भी जल्द अमल में आएगी।

गोकुल से वृंदावन तक क्रूज संचालन होने के बाद यमुना से घाटों की ख़ूबसूरती देखने को मिलेगी

गोकुल से वृंदावन तक क्रूज संचालन होने के बाद यमुना से घाटों की ख़ूबसूरती देखने को मिलेगी

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *