The accused of theft by posing as a monk was hiding for 21 years | साधु बनकर चोरी का आरोपी 21 साल से छिपा था: आरोपी राजस्थान के सिवाना गांव के रामदेवपीर मंदिर में पुजारी बन गया था – Gujarat News


क्राइम ब्रांच ने राजस्थान के सिवाना गांव से अरेस्ट किया।

सूरत की क्राइम ब्रांच ने 21 साल से फरार वाहन चोरी के एक आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। 51 वर्षीय आरोपी छेलसिंह रामसिंह गैवया ने 2003 में सूरत के वराछा इलाके में एक बाइक चोरी की थी और फरार हो गया था। गिरफ्तार होने पर पता चला कि उसने अपनी पहचान

.

ऐसे हुई गिरफ्तारी: गुप्त सूचना पर रखी निगरानी सूरत पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की धरपकड़ के लिए 18 दिसंबर 2024 से विशेष अभियान शुरू किया है। क्राइम ब्रांच की जनरल स्क्वॉड ने गुप्त सूचना के आधार पर राजस्थान के सिवाना गांव में रामदेवपीर मंदिर के पास निगरानी रखी। सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

मंदिर में पुजारी बना हुआ था गिरफ्तारी के बाद पता चला कि छेलसिंह पिछले 21 साल से अपनी पहचान छुपाकर मंदिर में पुजारी का काम कर रहा था। स्थानीय लोगों को भी उसकी आपराधिक गतिविधियों की कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस की विशेष कार्रवाई वराछा पुलिस स्टेशन में दर्ज 21 साल पुराने इस वाहन चोरी के मामले में छेलसिंह को वॉन्टेड घोषित किया गया था। उसकी गिरफ्तारी से अब इस पुराने केस में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *