यूपी के सभी जिलों में मौसम विभाग में ग्रीन अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन धूप की तीव्रता के कारण लोगों को गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिली। तेज धूप के चलते दोपहर के समय लोग परेशान नजर
.
30 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं
पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान वाराणसी जिले में 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम तापमान बिजनौर 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट जरूर हुई, लेकिन गर्मी पर इसका खास असर नहीं पड़ा।
यूपी के टॉप-5 गर्म शहर | |
शहर | अधिकतम तापमान |
प्रयागराज | 37.7°C |
वाराणसी | 36.7°C |
सुल्तानपुर | 39.4°C |
बलिया | 35.4°C |
बहराइच | 35.4°C |
अप्रैल के दूसरे सप्ताह में बढ़ेगी गर्मी
मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि मौसम का तापमान अचानक बढ़ रहा है। गर्मी की वजह से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। पश्चिमी विक्षोभ छोटी-छोटी आई हैं। इसलिए बहुत ज्यादा गर्मी पड़ेगी। अप्रैल के दूसरे सप्ताह में लू के थपेड़े आने की प्रबल संभावना है।निश्चित रूप से गर्मी ज्यादा बढ़ रही है। प्रोफेसर ने बताया कि ऐसी गर्मी पिछले सालों में नहीं पड़ी है। इस बार फरवरी में गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया था। यह जलवायु परिवर्तन का ही नतीजा है कि मार्च में मई जैसी चिलचिलाती धूप पड़ने लगी है। इस जलवायु परिवर्तन का नतीजा यह निकलेगा कि हमें इस बार भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। लोगों के साथ-साथ इस भीषण गर्मी का फसलों पर भी बुरा प्रभाव पड़ेगा।
नए माह में बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग की ओर से 4 अप्रैल तक प्रदेश का मौसम साफ रह सकता है। इस तरह अप्रैल महीने की शुरुआत गर्मी के साथ हो सकती है। अप्रैल में जमकर गर्मी होने की संभावना है। उधर प्रदेश का तापमान भी लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में 30 मार्च को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहा। इस दौरान बारिश और तेज धूप का कोई भी अलर्ट नहीं जारी किया गया है। जिसकी वजह से रविवार को तेज धूप का सामना करना पड़ सकता है। इसी तरह 31 मार्च और 1 अप्रैल को भी मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।