Temperatures are 45 degrees, light rain with thunderstorms is expected today | पश्चिमी विक्षोभ का असर: पारा 45 डिग्री, आज आंधी के साथ हल्की बारिश के आसार – Jaipur News


पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के मौसम में आए बदलाव का असर जयपुर में भी रहेगा। शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। साथ ही आंधी के साथ हल्की बारिश के भी आसार हैं। इससे पहले शुक्रवार को दिन के पारे में गिरावट और रात के पारे में उछाल दर्ज किया गया

.

दिन का पारा 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 45 डिग्री और रात का पारा 1 डिग्री के उछाल के साथ 33.6 डिग्री दर्ज हुआ। दिन के तापमान में हो रही गिरावट से लोगों को गर्मी से मामूली राहत मिली। रात में गर्मी और लू का असर बरकरार रहा। न्यूनतम पारा सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक रहा। शनिवार को 2 से 3 डिग्री तापमान में गिरावट की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी व लू से राहत मिलने की उम्मीद है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *