दिसंबर की शुरुआत के साथ ही सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। हलकी सर्द हवाओं ने मौसम में ठिठुरन बढ़ा दी है। इससे शहर समेत जिले में ठंड का असर दिखने लगा है। न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री तक पहुंच गया है। यह इस सीजन का सबसे कम तापमान है। सुबह-शाम क
.

सुबह-सुबह कोहरा भी छाने लगा है।
अधिकतम तापमान में सोमवार को 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। तापमान में 27.2 डिग्री पहुंच गया है। इसके पहले रविवार को 25.6 डिग्री था। मौसम विभाग की माने तो दिसंबर का माह इस बार पूरा ठंड से कंपकपाएगा। शीत लहर चलने के कारण सर्दी पूरे जोर पर रहेगी। अगले सप्ताह से ठंड का असर ओर तेज होगा।

ठंड से बचने के लिए लोग ऊनी वस्त्रों का सहारा ले रहे है।
उत्तरी हवा के प्रभाव से सर्दी में बढ़ोतरी हुई है। यही कारण है कि रात के साथ दिन में भी सर्द हवा महसूस हो रही है। शाम होते-होते इनकी रफ्तार बढ़ रही है। अलसुबह और मध्यरात्रि में हल्का कोहरा भी छाने लगा है हालांकि दिन की शुरुआत से लेकर दोपहर बाद तक धूप निकल रही है।
पिछले पांच दिन के न्यूनतम तापमान पर एक नजर
दिनांक | न्यूनतम |
2 दिसंबर | 10.2 |
1 दिसंबर | 10.4 |
30 नवंबर | 12.0 |
29 नवंबर | 12.6 |
28 नवंबर | 12.2 |
(आंकड़े डिग्री सेल्सियस में)