गिरिडीह के बगोदर से भाकपा माले प्रत्याशी विनोद सिंह के पक्ष में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चुनावी जनसभा की।
गिरिडीह के बगोदर से भाकपा माले प्रत्याशी विनोद सिंह के पक्ष में शनिवार को बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चुनावी जनसभा की। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला।
.
उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा रोजगार का मुद्दा, महंगाई, बेरोजगारी की बात नहीं कर हिन्दू-मुस्लिम, जाति, समाज और मंदिर- मस्जिद की राजनीति कर देश के माहौल को बिगाड़ने का काम करती है। कहा कि अगर झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो साढ़े चार सौ में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। साथ ही 10 लाख सरकारी नौकरी देने का काम करेंगे।
गठबंधन के सरकार से ही होगा क्षेत्र का विकास : विधायक
माले प्रत्याशी विनोद सिंह ने कहा कि पांच साल 4 इंजन वाली सरकार थी। तब आंगनबाड़ी सेविकाओं को हटाया। लेकिन हेमंत सोरेन सरकार ने उन्हें पुनः नौकरी दी। कहा कि भाजपा के शासन काल मे बगोदर में एक भी पुल नहीं बना और ना ही शिक्षा के लिए स्कूल को ग्रेड किया गया। यहां तक धर्म की राजनीति करने वाले एक भी मंदिर का सौंदर्यकरण नहीं करा सके। जबकि हमने कई मंदिरों का सौंदर्यीकरण करने का काम किया। जनता इस बार पुनः गठबंधन की सरकार को चुनेगी, तभी इस क्षेत्र का विकास होगा।