Tata Pigments signed a bonus agreement | टाटा पिगमेंट्स ने किया बोनस समझौता: कर्मचारियों को मिलेंगे 48.52 लाख रुपए, बनी सहमति – Jamshedpur (East Singhbhum) News


टाटा पिगमेंट्स ने किया बोनस समझौता

जमशेदपुर के टाटा पिगमेंट्स वर्कर्स यूनियन और टाटा पिगमेंट्स मैनेजमेंट के बीच गुरुवार को साल 2023-2024 के वार्षिक बोनस समझौते पर सहमति बनी। इस समझौते के तहत कुल 48 लाख 52 हजार रुपए की राशि कर्मचारियों के बीच बोनस के रूप में वितरित की जाएगी।

.

समझौते पर टाटा पिगमेंट्स प्रबंधन की ओर से प्रबंध निदेशक अनिल कुमार सिंह हरषाना, मुख्य कारखाना प्रबंधक प्रसून हुई, प्रमुख वित्तीय अधिकारी दिनेश अग्रवाल, मुख्य मानव संसाधन अधिकारी अंकिता केविन नटाल और अतुल कुमार शर्मा ने हस्ताक्षर किए।

वहीं, यूनियन की ओर से यूनियन अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष कुलबीर सिंह, सत्यानारायण रॉव, सह सचिव कमलेश कुमार शर्मा, अनिल प्रसाद, कोषाध्यक्ष भुनेश्वर राम और पायो ने हस्ताक्षर किए।

इतना मिलेगा बोनस

इस समझौते के अनुसार, कर्मचारियों को अधिकतम 71,118 रुपए और न्यूनतम 54,247 रुपए बोनस के रूप में प्राप्त होंगे। इस बार बोनस की कुल राशि 48.52 लाख रुपए निर्धारित की गई है, जो पिछले वर्ष के 46 लाख रुपए से अधिक है। इससे कर्मचारियों को लगभग 17.64 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ बोनस प्राप्त होगा। बोनस की राशि 21 सितंबर 2024 तक कर्मचारियों के बैंक खातों में पहुंच जाएगी, जिससे वे त्योहारी सीजन का आनंद उठा सकेंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *