पंजाब में तरनतारन के विधानसभा क्षेत्र खडूर साहिब के गांव नौने में जमीन विवाद के चलते देर रात करीब 20 अज्ञात लोगों ने दो घरों में घुसकर तोड़फोड़ करते हुई गोलियां चलाई। जिससे एक व्यक्ति को गोली लगने से घायल हो गया, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों ने घर में
.
इसके अलावा हमलावरों ने घर में खड़े ट्रैक्टर, मोटरसाइकिलों और कार के शीशे तक तोड़ दिए। फिलहाल पुलिस में मामले की जान शुरू कर दी है। परिवार के मेंबर बलजिंदर सिंह ने बताया कि उनका कुछ लोगों से जमीनी विवाद चला आ रहा है। देर रात करीब 20 व्यक्ति दो घरों में घुसे और हमला कर दिया और घर के सारे सामान की तोड़फोड़ की। इसके साथ ही घर पर खड़े वाहनों को भी नहीं छोड़ा गया। उसकी भी जमकर तोड़फोड़ की और गोलियां चलाई।
उन्होंने बताया कि गोली लगने से एक पारिवारिक सदस्य जख्मी हुआ है, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बलजिंदर सिंह ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, थाना सदर पुलिस के प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे को भी चेक जा रहे हैं। अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर किया गया है।