Swaran Salaria became the vice president of AAP’s Punjab। | पंजाब AAP में स्वर्ण सलारिया बने उपाध्यक्ष: लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी का बडे़ स्तर पर संगठन विस्तार; कई विंगों में हुई नियुक्तियां – Punjab News

स्वर्ण सलारिया बने AAP के पंजाब उपाध्यक्ष

पंजाब में लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने संगठन विस्तार करते हुए बड़े स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्तियां की हैं। करीब 2500 से अधिक लोगों को संगठन में जगह दी गई है। कुछ दिन पहले पार्टी जॉइन करने वाले नेताओं को बड़ी जिम्मेदारियां मिली है।

.

गुरदासपुर से भाजपा छोड़ AAP में शामिल हुए स्वर्ण सलारिया को पार्टी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। जबकि डॉ. केडी सिंह और राजिंदर रीहल को स्टेट जॉइंट सेक्रेटरी लगाया गया है। वहीं, फतेहगढ़ साहिब लोकसभा हलका में कैप्टन हरजीत सिंह को लोकसभा वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया है।

इसके अलावा अल्पसंख्यक विंग में बड़ी नियुक्तियां की गई हैं। पार्टी का लक्ष्य सभी 13 लोकसभा सीटों को फतह करना है। क्योंकि CM भगवंत मान पहले ही पंजाब में इस बार 13-0 का नारा दे चुके हैं।

बीसी विंग में सबसे ज्यादा लोग किए शामिल

पार्टी की तरफ से जिला से लेकर स्टेट तक संगठन के सभी विंगों में नई तैनाती की गई हैं। इसमें जिला स्तर के डॉक्टर विंग, एक्स इंप्लाई विंग, स्वर्णकार विंग, ट्रांसपोर्ट विंग, इंटेक्चुअल विंग और बीसी विंग शामिल है। बीसी विंग में सबसे ज्यादा लोगों को जगह दी गई।

पार्टी ने संगठन को इस तरह मजबूत किया है कि ब्लॉक व गली तक उनकी पहुंच संभव हो पाए। इससे पहले भी पार्टी इस तरह इतने बड़े स्तर पर नियुक्तियां कर चुकी है।

आप ने संगठन का बड़े स्तर पर किया विस्तार

आप ने संगठन का बड़े स्तर पर किया विस्तार

गत सप्ताह ही तय हो गया था संगठन विस्तार

गत सप्ताह जब आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल दो दिवसीय पंजाब दौरे पर आए थे, उस समय तय हो गया था कि अब संगठन का विस्तार किया जाएगा । अमृतसर में ही उन्होंने पार्टी के कई सीनियर नेताओं से मीटिंग की थी।

पार्टी इस चुनाव को काफी गंभीरता से ले रही है। क्योंकि इसके बाद पार्टी को दो मुख्य चुनाव का सामना करना है। इसमें पंचायत चुनाव व दूसरे पांच नगर निगमों के चुनाव है। इसके अलावा जो मंत्री और विधायक ने इस बार चुनावी मैदान में उतारे हैं, अगर वह जीतने में कामयाब रहते है, तो उनकी सीटों पर भी उप चुनाव होने हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *