Suspicious Murder or Suicide In Panipat On Wedding Night; Village Khotpura Haryana | हरियाणा में सुहागरात पर दूल्हे की मौत: आधी रात को फोन आने पर घर से बाहर गया, लौटा नहीं; सुबह पेड़ पर लटका मिला शव – Panipat News

हरियाणा के पानीपत में सुहागरात पर एक दूल्हे की मौत हो गई। युवक के पास रात को एक कॉल आई, जिसके बाद वह घर से चला गया। रात भर वह नहीं लौटा। सुबह दुल्हन ने ससुराल वालों को बताया। इसके बाद उसकी तलाश की गई। तलाश के दौरान वह खेतों में एक पेड़ पर लटका मिला।

.

युवक को फंदे पर लटका देख इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कानूनी कार्रवाई पूरी की और शव को फंदे से उतारा। इसके बाद उसे सिविल अस्पताल भिजवाया गया है। यहां उसका पंचनामा भरवाकर शवगृह में रखवा दिया है।

शव मिलने के बाद मौके पर जमा भीड़।

शव मिलने के बाद मौके पर जमा भीड़।

कुछ देर में आने की कह निकला था घर से
प्रभजीत सिंह ने बताया कि वह गांव खोतपुरा का रहने वाला है। उसके भाई हरदीप (21) की 16 जून को शादी हुई थी। 17 जून को उसकी सुहागरात थी। आज यानी मंगलवार सुबह हरदीप की पत्नी ने परिजनों को बताया कि वह रात को करीब साढ़े 12 बजे घर से चला गया था।

उसके पास एक कॉल आई थी। इसके बाद वह कुछ देर में आने की बात कहता हुआ चला गया। रात भर वह वापस नहीं आया। परिजनों का आरोप है कि फोन करने वालों ने ही हरदीप की हत्या की और उसे फंदे पर लटका दिया।

हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *