Suryakumar Yadav; DC Vs GT | IPL 2024 MI Vs SRH Match Moments Update | सूर्या ने मैच विनिंग सिक्स से पूरी की सेंचुरी: नो-बॉल पर बोल्ड हुए ट्रैविस हेड, किशन ने लपका फ्लाइंग कैच; मोमेंट्स

स्पोर्ट्स डेस्क5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में सोमवार को मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया। वानखेड़े स्टेडियम में हैदराबाद ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। मुंबई ने 17.2 ओवर में 3 विकेट खोकर ही टारगेट हासिल कर लिया।

सूर्यकुमार यादव मुकाबले के हीरो रहे। उन्होंने मैच विनिंग सिक्स खेलने के साथ ही अपनी सेंचुरी भी पूरी की। वहीं, हैदराबाद के ओपनर ट्रैविस हेड को 2 जीवनदान मिले। ईशान किशन ने मुकाबले में शानदार कैच भी लपका। मैच मोमेंट्स….

​​​​​​1. कंबोज ने हेड को बोल्ड किया, अंपायर ने नो-बॉल दी
मुंबई इंडियंस के लिए अंशुल कंबोज ने सोमवार को डेब्यू किया। इस दौरान मैच के 5वें ओवर में उन्होंने ट्रैविस हेड को बोल्ड कर दिया। मुंबई इंडियंस के सभी प्लेयर्स सेलिब्रेट करने लगे, लेकिन अंपायर ने इसे नो-बॉल करार दिया।

ओवर की पांचवीं बॉल पर कंबोज ने फुलर लेंथ बॉल फेंकी। इसे हेड नहीं पढ़ सके और बॉल ऑफ स्टंप में जा लगी। अंपायर ने इसे नो-बॉल दिया और हेड बच गए। अगली गेंद फ्री हिट थी, जिसे हेड ने मिड ऑन पर चौके के लिए खेला। हालांकि, यह गेंद भी नो-बॉल निकली और फिर हेड ने मिड ऑन पर दूसरा चौका लगाया। इस एक बॉल पर कुल 10 रन बने।

हेड ने 30 बॉल पर 48 रन की पारी खेली।

हेड ने 30 बॉल पर 48 रन की पारी खेली।

2. कंबोज ने अग्रवाल को बोल्ड किया
हेड के विकेट पर नो बॉल मिल जाने के बाद 8वें ओवर में आखिरकार अंशुल कंबोज को अपना पहला IPL विकेट मिला। कंबोज ने SRH मयंक अग्रवाल को बोल्ड किया। ओवर की चौथी बॉल अंशुल ने फुलर लेंथ फेंकी। इसे अग्रवाल ने लेग साइड पर खेलना चाहा। हालांकि, उन्होंने शॉट मिस किया और बॉल सीछे स्टंप्स से जा लगी। अग्रवाल 5 रन बनाकर आउट हुए।

अंशुल कंबोज को डेब्यू मैच में एक ही विकेट मिला।

अंशुल कंबोज को डेब्यू मैच में एक ही विकेट मिला।

3. ईशान किशन ने लिया डाइविंग कैच
SRH ने पहले विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी के साथ शानदार शुरुआत की, लेकिन छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने अभिषेक शर्मा का विकेट लेकर इसे तोड़ दिया।

छठे ओवर में बुमराह ने राउंड द विकेट बॉल फेंकी। बॉल अंदर की ओर आई, लेकिन टप्पा खाने के बाद बार स्विंग हो गई। बॉल अभिषेक के बैट के बाहरी किनारे से लगकर विकेटकीपर ईशान किशन की ओर गई। किशन ने शानदार डाइव लगाकर अभिषेक का कैच लपक लिया। अभिषेक ने 16 बॉल पर 11 रन बनाए।

किशन मुंबई के लिए सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपर बन गए हैं।

किशन मुंबई के लिए सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपर बन गए हैं।

4. थुषारा ने हेड का कैच छोड़ा
MI के प्लेयर नुवान थुषारा ने ट्रैविस हेड का आसान कैच छोड़ दिया। 8वें ओवर की दूसरी बॉल अंशुल कंबोज ने हेड को ऑफ स्टंप के बाहर फेंकी। हेड ने इसे डीप थर्ड की ओर खेला। वहां फील्डिंग कर रहे नुवान थुषारा कैच लेने के लिए तैयार थे, लेकिन बॉल उनके हाथों में आकर छिटक गई और हेड को जीवनदान मिल गया।

थुषारा ने 45 रन के स्कोर पर हेड को जीवनदान दिया।

थुषारा ने 45 रन के स्कोर पर हेड को जीवनदान दिया।

5. चावला ने क्लासन को गूगली में फंसाया
मुंबई इंडियंस के स्पिनर पीयूष चावला ने गूगली बॉल पर हेनरिक क्लासन को बोल्ड कर दिया। 13वें ओवर की पहली ही बॉल चावला ने गुड लेंथ पर फ्लाइटेड गूगली फेंकी। क्लासन ने इस पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन बॉल उनके बल्ले के किनारे से लगी और वह बोल्ड हो गए।

पीयूष चावला को मैच में 3 विकेट मिले।

पीयूष चावला को मैच में 3 विकेट मिले।

6. सुर्यकुमार यादव ने सिक्स लगाकर शतक पूरा किया और मैच भी जिताया
MI के बैटर सूर्यकुमार यादव ने सिक्स लगाकर मैच फिनिश किया। इसके साथ ही उन्होंने अपना शतक भी पूरा किया। MI को जीत के लिए 6 रन की जरूरत थी। 17वें ओवर की दूसरी बॉल टी नटराजन ने स्लोअर फेंकी। इसे सूर्या ने इसे लॉन्ग ऑफ की ओर बाउंड्री के पार पहुंचा दिया।

सूर्यकुमार यादव ने अपना दूसरा IPL शतक 51 बॉल पर लगाया।

सूर्यकुमार यादव ने अपना दूसरा IPL शतक 51 बॉल पर लगाया।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *