मेष राशि:
मीन राशि में सूर्य का प्रवेश होने से मेष राशि के लोगों के खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान आपको अनावश्यक खर्चों से बचने की सलाह है। साथ ही, आंखों से जुड़ी कोई समस्या या मानसिक तनाव भी हो सकता है। धैर्य बनाए रखना आपके लिए जरूरी होगा।
वृष राशि:
मीन राशि के सूर्य की वजह से वृष राशि के लोगों की आय में वृद्धि हो सकती है। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है या किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि का लाभ मिल सकता है।
मिथुन राशि:
मिथुन राशि के लिए ये समय पारिवारिक नजरिए से अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा और उनकी मदद से किसी महत्वपूर्ण कार्य में लाभ मिलेगा। पारिवारिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी।
कर्क राशि:
मीन राशि का सूर्य कर्क राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा और कई क्षेत्रों में सफलता के योग बनेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। यदि आप किसी बड़े कार्य में हाथ डालने की सोच रहे हैं, तो यह समय अनुकूल है।
सिंह राशि:
सिंह राशि वालों को इस समय में विवाह में परेशानी हो सकती है। काम के दबाव के कारण कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन परिणाम थोड़ी देर से मिल सकते हैं। धैर्य बनाए रखें और जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें।
कन्या राशि:
कन्या राशि के लोगों के वैवाहिक जीवन में तालमेल की समस्या उत्पन्न हो सकती है। अनजाना भय और तनाव से गुजरना पड़ सकता है। जीवनसाथी से विवाद होने की संभावना है, इसलिए धैर्य बनाए रखें और किसी भी स्थिति में गुस्से से बचें। संयम से काम लेंगे तो परिस्थितियां आपके पक्ष में हो सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
तुला राशि:
13 अप्रैल तक तुला राशि के लोगों को शत्रु भय, रोग और परेशानियां का सामना करना पड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। पुरानी बीमारियां उभर सकती हैं, इसलिए सतर्क रहें। शत्रुओं से बचने की जरूरत होगी। धैर्य बनाए रखें।
वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि के लिए यह समय शुभ है। संतान से सुख मिलेगा। नौकरी में लाभ होने के संकेत हैं और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा।
धनु राशि:
धनु राशि के लोगों को माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। इस समय सतर्क रहने का है। आर्थिक स्थिति सामान्य होगी और सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी।
मकर राशि:
मकर राशि वालों के लिए ये समय शुभ रहेगा। मनचाही जगह यात्रा करने के योग बन रहे हैं। परिवार और भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आप किसी नई योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें सफलता की संभावना है।
कुंभ राशि:
कुंभ राशि के लोगों को इस दौरान लाभ मिलेगा, लेकिन पारिवारिक जीवन में धैर्य बनाए रखना बेहद जरूरी होगा। घर-परिवार में कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है, इसलिए क्रोध पर नियंत्रण रखें। शांति से बात करेंगे तो हालात आपके पक्ष में रहेंगे। आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
मीन राशि:
मीन राशि वालों के लिए यह समय बेहद अनुकूल रहने वाला है। प्रभाव में वृद्धि होगी, आर्थिक लाभ के योग हैं और सफलता मिलेगी। यदि आप किसी बड़े कार्य की योजना बना रहे हैं, तो यह समय उसे पूरा करने के लिए सही है।