4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

16 जुलाई को सूर्य मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में आ गया है, ये ग्रह 17 अगस्त तक इसी राशि में रहेगा। कर्क राशि के स्वामी चंद्रदेव हैं, जो सूर्यदेव के मित्र माने जाते हैं। इस राशि परिवर्तन से न केवल मौसम, बल्कि देश की राजनीति, व्यापार और जनजीवन पर प्रभाव दिखाई देगा। इस परिवर्तन से वर्षा में तेजी आएगी।
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घरेलू व्यापार में गति आएगी। राजनीतिक अस्थिरता का अंत संभव है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में रोग और संक्रामण के फैलने का खतरा भी रहेगा। घर में आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ और हवन करने से नकारात्मक विचार दूर हो सकते हैं। जानिए राशि अनुसार फल…
- मेष – चतुर्थ सूर्य आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि लाएगा। आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। अनेक लाभ के योग हैं।
- वृषभ – तृतीय सूर्य आपके लिए बहुत लाभकारी रहेगा। वाहन सुख मिलेगा, परिवार में मान-सम्मान और समृद्धि बढ़ेगी।
- मिथुन – द्वितीय सूर्य आपके रास्ते की बाधाएं दूर करेगा। आत्मनिर्भरता बढ़ेगी और कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यवहार संयमित रखें।
- कर्क – सूर्य इसी राशि में है, इसकारण आपके लिए शुभ रहेगा। धन प्राप्ति, कार्यवृद्धि और नए व्यवसाय आरंभ करने के उत्तम योग बनेंगे।
- सिंह – द्वादश सूर्य कुछ परेशानियां बढ़ा सकता है, विशेषकर मानसिक तनाव, लेकिन आर्थिक दृष्टि से सुधार संभव है। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।
- कन्या – एकादश सूर्य आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। सभी कार्य समय पर पूर्ण होंगे। परिवार में खुशियां और आध्यात्मिक उन्नति का संकेत है।
- तुला – दशम सूर्य दोस्तों के बीच वैचारिक मतभेद उत्पन्न कर सकता है। संयम से काम लेने पर लाभ होगा। कार्यों को प्राथमिकता दें।
- वृश्चिक – नवम सूर्य कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की इच्छा जागृत करेगा। व्यापार में विस्तार और मित्रों से संबंधों में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
- धनु – अष्टम सूर्य किसी बड़े कार्य में सफलता दिलाएगा। हालांकि खर्च की स्थिति नियंत्रण में नहीं होगी। व्यापार में लाभ संभव है।
- मकर – सप्तम सूर्य आपके लिए शुभ रहेगा। विशेष योजनाओं में सफलता मिलेगी। कार्य का विस्तार और सरकारी अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा।
- कुंभ – षष्ठम सूर्य सफलता के साथ-साथ कुछ चिंताजनक समाचार भी ला सकता है। परिवार में प्रभुत्व बढ़ेगा और जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी।
- मीन – पंचम सूर्य आपके अटके हुए कार्यों में सफलता देगा। निकट संबंधियों से लाभ होगा और व्यापार में वृद्धि होगी।
सूर्यदेव के लिए कर सकते हैं ये शुभ काम
- रोज सुबह तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें लाल फूल, गुड़ या केसर डालें और सूर्य को अर्घ्य दें।
- आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
- सूर्य मंत्र – ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जप करें।
- सूर्योदय से पहले उठकर सूर्य के दर्शन करें।
- सूर्य के लिए गुड़, गेहूं, तांबा, लाल फूल, माणिक्य रत्न का दान करना शुभ माना जाता है।