Stock Market Vs Foreign Investors; FII Outflow 2025 Data | Nifty Sensex | FII ने बीते हफ्ते भारतीय बाजार से ₹24,753 करोड़ निकाले: 2025 में अब तक ₹1.37 लाख करोड़ के शेयर्स बेचे, हाई वैल्यूएशन की वजह से बिकवाली

मुंबई24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विदेशी निवेशकों ने मार्च के पहले हफ्ते में भारतीय शेयर बाजारों में 24,753 करोड़ रुपए की बिकवाली की है। 2025 की शुरुआत से अब तक फॉरेन इन्वेस्टर्स भारतीय शेयर बाजारों से 1.37 लाख करोड़ रुपए निकाल चुके हैं। पहले दो महीनों जनवरी और फरवरी में FII ने टोटल 1.12 लाख करोड़ रुपए की बिकवाली की है।

FII ने जनवरी में 78,027 और फरवरी में 34,574 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे थे। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, भारतीय शेयरों की हाई वैल्यूएशन और कॉरपोरेट इनकम में ग्रोथ को लेकर चिंताओं के कारण FII लगातार पैसे निकाल रहे हैं। दिसंबर 2024 में FII ने भारतीय शेयर बाजारों में 15,446 करोड़ रुपए निवेश किए थे।

शुक्रवार को FII ने ₹2,035.10 करोड़ के शेयर्स बेचे

पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भी FII नेट सेलर्स बने रहे। वहीं डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स यानी DII नेट बायर्स बने रहे। प्रोविजनल डेटा के अनुसार, 7 मार्च को FII ने 2,035.10 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे, जबकि DII ने 2,320.36 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे हैं।

ट्रेडिंग सेशन के दौरान, DIIs ने 10,452.93 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे और 8,132.57 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे। वहीं FII ने 8,635.45 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे और 10,670.55 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे।

निवेशकों का ध्यान अमेरिकी एसेट्स की ओर बढ़ रहा

बाजार की हालिया बिकवाली की मुख्य वजह अमेरिका में बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी, अमेरिकी डॉलर में मजबूती और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताएं हैं। इससे निवेशकों का ध्यान अमेरिकी एसेट्स की ओर बढ़ रहा है। वित्त-वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनियों के नतीजे कमजोर रहे हैं, जो अनिश्चितता के माहौल को दर्शाता है।

भारत में हाई वैल्यूएशन की वजह से FII बिकवाली कर रहे

मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, भारत में हाई वैल्यूएशन की वजह से FII बिकवाली कर रहे हैं। वे अपना पैसा चीन के शेयरों में लगा रहे हैं, जहां वैल्यूएशन कम है। इतना ही नहीं FII फाइनेंशियल सर्विसेज में बड़े पैमाने पर बिकवाली कर रहे हैं, जबकि यह सेक्टर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और इसकी वैल्यूएशन आकर्षक है।

डेट और बॉन्ड बाजार से भी पैसा निकाल रहे FII

इसके अलावा FII डेट या बॉन्ड बाजार से भी पैसा निकाल रहे हैं। फरवरी महीने में FII ने बॉन्ड बाजार से जनरल लिमिट के तहत 8,932 करोड़ रुपए और वॉलंटरी रिटेंशन रूट से 2,666 करोड़ रुपए निकाले।

FII का 2024 में भारतीय बाजार में निवेश 427 करोड़ रुपए रहा था। इससे पहले 2023 में FII ने 1.71 लाख करोड़ रुपए का निवेश किया था। वहीं 2022 में FII ने भारतीय बाजार से 1.21 लाख करोड़ रुपए की निकासी की थी।

7 मार्च को सेंसेक्स 7 अंक गिरा

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार (7 मार्च) को सेंसेक्स 7 अंक गिरकर 74,332 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 7 अंक की तेजी रही, ये 22,552 पर बंद हुआ था।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *