- Hindi News
- Business
- Stock Market Updates; Sensex Nifty BSE NSE | IT Banking FMCG Share Price
मुंबई17 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

शेयर बाजार में बुधवार, 3 सितंबर को गिरावट के बाद तेजी रही। सेंसेक्स 410 अंक चढ़कर 80,568 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 135 अंक की तेजी रही, ये 24,715 के स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में तेजी और 8 में गिरावट रही। टाटा स्टील का शेयर 5.87% चढ़कर बंद हुआ। टाइटन, महिंद्रा और जोमैटो समेत कुल 10 शेयरों में 1% से ज्यादा की तेजी रही।
निफ्टी के 50 शेयरों में से 26 में तेजी और 24 में गिरावट रही। NSE का मेटल इंडेक्स सबसे ज्यादा 3.11% चढ़ा। फार्मा, बैंकिंग और हेल्थकेयर में भी 1% से ज्यदा की तेजी रही। IT और मीडिया इंडेक्स गिरकर बंद हुए।

ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार
- एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.88% नीचे 41,939 पर और कोरिया का कोस्पी 0.38% चढ़कर 3,184 पर बंद हुआ।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.60% नीचे 25,343 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.16% गिरकर 3,814 पर बंद हुआ।
- 2 सितंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.55% गिरकर 45,296 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 0.82% और S&P 500 में 0.69% की गिरावट रही।
2 सितंबर को घरेलू निवेशकों ने ₹2,550 करोड़ के शेयर्स खरीदे
- 2 सितंबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 1,159.48 करोड़ के शेयर्स बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,549.51 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।
- अगस्त महीने में विदेशी निवेशकों ने ₹46,902.92 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं, घरेलू निवेशकों ने इस दौरान 94,828.55 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी किए।
IPO से पहले GK एनर्जी में 100 करोड़ रुपए का निवेश
IPO की तैयारी कर रही GK एनर्जी लिमिटेड में वैल्यूक्वेस्ट, 360 वन और कोटक AIF ने प्री-IPO राउंड में करीब 100 करोड़ रुपए का निवेश किया। GK एनर्जी के IPO में 500 करोड़ रुपए तक का फ्रेश इश्यू होगा। वहीं, 2 रुपए प्रति शेयर फेस वैल्यू के हिसाब से कंपनी ने प्रमोटर 84,00,000 शेयर्स बेचेंगे।
GK Energy भारत की सबसे बड़ी सोलर-पावर्ड एग्रीकल्चर वॉटर पंप सिस्टम EPC सर्विस प्रोवाइडर कंपनी है, जो PM-KUSUM स्कीम के तहत काम करती है। CRISIL रिपोर्ट के मुताबिक, 1 जनवरी 2022 से 3 दिसंबर 2024 तक इस स्कीम के तहत सबसे ज्यादा सोलर पंप सिस्टम इंस्टॉल करने वाली कंपनी है।
कल 206 अंक गिरा था बाजार
हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज यानी मंगलवार, 2 सितंबर को सेंसेक्स 206 अंक गिरकर 80,157 के स्तर पर बंद हुआ। सुबह इसमें करीब 400 अंकों की तेजी थी। निफ्टी में भी 45 अंक की गिरावट रही, ये 24,579 के स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 15 में गिरावट और 15 में ही तेजी रही। आज IT, बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही। वहीं एनर्जी और FMCG शेयर्स में बढ़त रही।

—————————-
ये खबर भी पढ़ें…
शेयर बाजार में 5 सितंबर को बड़े मूवमेंट की उम्मीद: सपोर्ट और रेजिस्टेंस के अहम लेवल जानें; 5 फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल

शेयर बाजार के लिए इस हफ्ते 5 सितंबर की तारीख अहम है। वेल्थव्यू एनालिटिक्स के डायरेक्टर हर्षुभ शाह के मुताबिक इस दिन बाजार में बड़ा मूवमेंट दिख सकता है।
इसके अलावा जीएसटी काउंसिल की मीटिंग, ग्लोबल मार्केट के संकेत, अमेरिकी टैरिफ से लेकर विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री और टेक्निकल फैक्टर्स बाजार की चाल तय करेंगे।