Stock Market Update; BSE Sensex NSE Nifty Latest News | 17 May | सेंसेक्स 253 अंक की तेजी के साथ 73,917 पर बंद: निफ्टी में भी 62 अंक की बढ़त रही, महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर टॉप गेनर रहा

मुंबई3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 17 मई को तेजी देखने मिली। सेंसेक्स 253 अंक की तेजी के साथ 73,917 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं निफ्टी में भी 62 अंक की तेजी है। ये 22,466 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में गिरावट देखने को मिली।

ज्यादातर सेक्टर में रही तेजी
NSE के सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.78% की तेजी देखने को मिली। वहीं, निफ्टी ऑटो में 1.74%, निफ्टी रियल्टी में 1.67% और निफ्टी मेटल 1.62% की तेजी रही। जबकि, IT, फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर में गिरावट देखने को मिली।

महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर निफ्टी का टॉप गेनर रहा
महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर आज ₹2,557 का ऑल टाइम हाई बनाया। हालांकि, बाद में यह थोड़ा नीचे आकर सुबह 5.83% की तेजी के साथ 2,510 के स्तर पर बंद हुआ। इसी के साथ महिंद्रा का शेयर निफ्टी का टॉप गेनर रहा।

दरअसल, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बीते दिन वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) की नतीजे जारी किए हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 31.5% बढ़कर ₹2,038 करोड़ रहा। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने ₹1,549 करोड़ का मुनाफा हुआ था।

ऑपरेशन्स से कंपनी का रेवेन्यू, यानी आय 11.2% बढ़कर ₹25,109 करोड़ रही। पिछले साल की इसी अवधि में यह ₹22,571 करोड़ थी। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 के लिए 21.10 रुपए के फाइनल डिविडेंड, यानी लाभांश का भी ऐलान किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें….

शेयर बाजार कल छुट्‌टी के दिन भी ओपन होगा
भारतीय शेयर बाजार कल यानी शनिवार (18 मई) को छुट्‌टी के दिन भी ओपन होगा। इस दौरान दो स्पेशल लाइव ट्रेडिंग सेशन होंगे। डिजास्टर रिकवरी साइट को टेस्ट करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

इस बात का ऐलान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने 7 मई को किया था। स्टॉक एक्सचेंज ने बताया था कि इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट में प्राइमरी साइट से डिजास्टर रिकवरी साइट पर इंट्रा-डे स्विच के साथ यह स्पेशल लाइव ट्रेडिंग सेशन आयोजित किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

कल बाजार में रही थी तेजी
इससे पहले कल यानी 16 मई को शेयर बाजार में तेजी देखने मिली थी। सेंसेक्स 676 अंक की बढ़त के साथ 73,663 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 203 अंक की बढ़त रही। ये 22,403 के स्तर पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में तेजी और 5 गिरावट देखने को मिली थी। अच्छे तिमाही नतीजों के बाद आज महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में 3.98% की तेजी देखने को मिली थी। ये आज निफ्टी टॉप गेनर भी रहा था।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *