Stock Market Sensex Nifty BSE NSE Updates | IT Banking Auto Share Price | ब्याज दरों में कटौती से चढ़ा बाजार: सेंसेक्स 447 अंक चढ़कर 85,712 पर बंद, निफ्टी 152 अंक चढ़ा; बैंकिंग-IT और रियल्टी शेयरों में तेजी

मुंबई1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
4 दिसंबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में ₹1,944.19 करोड़ के शेयर बेचे। - Dainik Bhaskar

4 दिसंबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में ₹1,944.19 करोड़ के शेयर बेचे।

RBI ने रेपो रेट को 0.25% घटाकर 5.25% कर दिया है। इससे आने वाले दिनों में लोन सस्ते हो जाएंगे। मौजूदा EMI भी घट जाएगी। RBI के इस ऐलान के बाद सुस्त बाजार में तेजी आ गई है।

सेंसेक्स 447 अंक चढ़कर 85,712 पर बंद हुआ है। निफ्टी में भी 152 अंक की तेजी रही, ये 26,186 पर बंद हुआ है। वहीं, SBI और बजाज फिनसर्व के शेयरों में भी उछाल गया है।

सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में तेजी रही। निफ्टी के 50 में से 38 शेयर्स चढ़कर बंद हुए हैं। बैंकिंग, IT और रियल्टी शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। आज मीडिया और फार्मा शेयरों में बिकवाली रही।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजार: कोरिया का कोस्पी 1.78% ऊपर 4,100 पर बंद हुआ है। जबकि, जापान का निक्केई 1.05% नीचे 50,491 पर और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग 0.50% ऊपर 26,085 पर बंद हुआ है।
  • अमेरिकी बाजार: 4 दिसंबर को डाउ जोन्स 0.067% नीचे 47,851 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट 0.22% ऊपर 23,505 पर और S&P 500 0.11% ऊपर 6,857 पर बंद हुए।

मीशो का IPO दो दिन में 8.28 गुना सब्सक्राइब

मीशो के IPO का आज आखिरी दिन है। 3 दिसंबर को खुला IPO पहले दो दिन में कुल 8.28 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। रिटेल कैटेगरी में यह 9.65 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसके अलावा, दो और कंपनियों-एकस लिमिटेड और विद्या वायर्स के IPO में भी आज भर निवेश का मौका है।

विदेशी निवेशकों ने 4 दिन में ₹9,965 करोड़ का शेयर बेचा

  • 4 दिसंबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में ₹1,944.19 करोड़ के शेयर बेचे। वहीं घरेलू निवेशक (DIIs) ने ₹3,661.05 करोड़ की खरीदारी की।
  • दिसंबर के पहले 4 दिन में FIIs ने कुल ₹9,964.72 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹15,596.33 करोड़ का शेयर खरीदा है।
  • नवंबर महीने में FIIs ने कुल ₹17,500.31 करोड़ के शेयर बेचे। जबकि, DIIs ने ₹77,083.78 करोड़ की खरीदारी की। यानी, बाजार को घरेलू निवेशकों का सपोर्ट है।

2026 में 29,000 पर पहुंचेगा निफ्टी

बैंक ऑफ अमेरिका ने कैलेंडर ईयर 2026 के लिए निफ्टी का टारगेट 29,000 तय किया है, जो मौजूदा लेवल से 11% ग्रोथ है। की बढ़ोतरी दर्शाता है। ब्रोकरेज ने कहा कि वैल्यू बढ़ने की संभावना कम है और इनकम ग्रोथ होने से बाजार में तेजी आएगी।

कल बाजार 159 अंक चढ़कर 85,265 पर बंद हुआ

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार, 4 दिसंबर को सेंसेक्स 159 अंक चढ़कर 85,265 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 48 अंक की तेजी रही, ये 26,034 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी रही। निफ्टी के 50 में से 34 शेयर्स ऊपर बंद हुए। ऑटो, IT और रियल्टी शेयरों में ज्यादा तेजी देखने को मिली। मीडिया 1.45% नीचे आ गया।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *