- Hindi News
- Business
- Stock Market BSE Sensex NSE Nifty Updates Share Market Update Live| 25 June 2025
मुंबई38 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन आज यानी बुधवार, 25 जून को सेंसेक्स करीब 400 अंक चढ़कर 82,450 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंक की तेजी है, ये 25,150 के स्तर पर है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में तेजी है। अडाणी पोर्ट्स, पावर ग्रिड और HUL 1% ऊपर हैं। एशियन पेंट्स में मामूली गिरावट है। निफ्टी के 50 में से 46 शेयरों में तेजी है। NSE के IT, ऑटो और रियल्टी सहित सभी सेक्टर्स ऊपर हैं।
एशियाई बाजारों में 2.5% तक की तेजी, अमेरिकी भी चढ़े
- एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.10% नीचे 38,750 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 0.082% चढ़कर 3,106 पर कारोबार कर रहे हैं।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.87% चढ़कर 24,388 के स्तर पर है। वहीं, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.20% ऊपर 3,427 पर कारोबार कर रहा है।
- 24 जून को अमेरिका का डाउ जोन्स 1.19% चढ़कर 43,089 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 1.43% ऊपर 19,913 पर और S&P 500 1.11% चढ़कर 6,092 पर बंद हुए।
24 जून को विदेशी निवेशकों ने 5,592 करोड़ के शेयर खरीदे
- 24 जून को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 5,266.01 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे। जबकि, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 5,209.60 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
- जून महीने में अब तक विदेशी निवेशकों ने कैश सेगमेंट में ₹3,243.18 करोड़ की बिकवाली की है। जबकि, घरेलू निवेशकों ने ₹67,587.67 करोड़ की नेट खरीदारी है।
- मई महीने में विदेशी निवेशकों की नेट खरीदारी 11,773.25 करोड़ रुपए रही। वहीं, घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में ₹67,642.34 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।
आज से ओपन हो रहे 2 IPO, अभी कुल 5 IPO में निवेश का मौका
लिस्ट देखिए…

मंगलवार को दिन के ऊपरी स्तर से 1000 अंक गिरा था बाजार
इजराइल-ईरान सीजफायर के बाद मंगलवार, 24 जून को सेंसेक्स करीब 158 अंक चढ़कर 82,055 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 72 अंक की तेजी रही, ये 25,044 के स्तर पर बंद हुआ।
दिन ने 83,018 के ऊपरी स्तर से सेंसेक्स 963 अंक गिरा। निफ्टी भी डे-हाई से 273 अंक गिरकर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 25,317 के स्तर तक पहुंच गया था।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी रही। अडाणी पोर्ट्स 2.6% चढ़ा। अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील और कोटक महिंद्रा बैंक से शेयर्स 1.5% तक चढ़े हैं। पावर ग्रिड, NTPC और ट्रेंट में 1.5% की गिरावट रही।
निफ्टी के 50 में से 36 शेयरों में तेजी रही। सरकारी बैंकों के शेयर्स और मेटल में करीब 1.5% की तेजी रही। मीडिया 1% गिरकर बंद हुआ।

——————————-
बाजार से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
25 जून बाजार के लिए अहम, रिवर्सल दिख सकता है: एक्सपर्ट से जानें ट्रेडिंग के लिए खास-समय और लेवल; 5 फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल

शेयर बाजार के लिए 23 जून से शुरू होने वाला हफ्ता अहम होने वाला है। इजराइल-ईरान युद्ध और विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री से लेकर टेक्निकल फैक्टर्स बाजार की चाल तय करेंगे।
इसके अलावा वेल्थ-व्यू एनालिटिक्स ने अपनी वीकली मार्केट आउटलुक रिपोर्ट में कुछ खास समय और स्तर बताए हैं, जो ट्रेडर्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
पूरी खबर पढ़ेने के लिए यहां क्लिक करें…
इस हफ्ते बाजार में 17 नए IPO ओपन होंगे: इनमें 6 मेनबोर्ड IPO; मिनिमम ₹14,800 से शुरू कर सकते हैं निवेश

शेयर बाजार में इस हफ्ते 6 मेनबोर्ड समेत कुल 17 नए IPO ओपन होंगे। इसमें फाइनेंस, इंफ्रा, इंडस्ट्रियल, फूड, टेक और जेम्स-ज्वेलरी जैसे अलग-अलग सेक्टर की कंपनियां शामिल हैं।
ब्रोकरेज फर्मों के मुताबिक, हाल के दिनों में लिस्ट हुए IPO की परफॉर्मेंस ने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया है।
बाजार में लिक्विडिटी बढ़ी है, रिटेल और इंस्टीट्यूशनल निवेशकों की भागीदारी बढ़ रही है। इसके चलते फिर से बाजार में कई कंपनियां IPO लेकर आ रही हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…