Stock Market BSE Sensex NSE Nifty Updates | IndusInd Bank Airtel Share Price | सेंसेक्स 200 अंक गिरकर 77,800 पर कारोबार कर रहा: निफ्टी में 50 अंक की तेजी;  इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड, M&M के शेयर 2% चढ़े

  • Hindi News
  • Business
  • Stock Market BSE Sensex NSE Nifty Updates | IndusInd Bank Airtel Share Price

मुंबई21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन आज यानी बुधवार (26 मार्च) को सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा गिरकर 77,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 50 अंक की गिरावट है, ये 23,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में तेजी है। इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड, एयरटेल के शेयर 2% ऊपर ट्रेड कर रहे हैं। NSE के 50 शेयरों में से 34 में गिरावट है। मेटल रियल्टी और IT सेक्टर में मामूली तेजी है।

ग्लोबल मार्केट मिलाजुला कारोबार, FII की खरीदारी जारी…

  • एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 0.29%, हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 0.26% और चीन के शंघाई कम्पोजिट में 0.17% की तेजी है।
  • 25 मार्च को अमेरिका का डाओ जोंस फ्लैट 42,587पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 0.46%और S&P 500 इंडेक्‍स में 0.16%की तेजी रही।
  • 25 मार्च को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 5,371.57 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे जबकि घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,768.87 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

मंगलवार को लगातार 7वें दिन ऊपर बंद हुआ था सेंसेक्स

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन कल यानी मंगलवार (25 मार्च) को सेंसेक्स 32 अंक चढ़कर 78,017 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 10 अंक की तेजी रही, ये 23,668 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 10 में तेजी जबकि 20 में गिरावट रही। अल्ट्राटेक सिमेंट में 3.32%, बजाज फिनसर्व में 2.16% और इंफोसिस में 1.71% की तेजी रही। जबकि जोमैटो (5.57%), इंडसइंड बैंक (5.09%) और अडाणी पोर्ट्स (1.89%) नीचे बंद हुए।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 34 गिरकर बंद हुए। निफ्टी के कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, मीडिया, मेटल फार्मा और ऑयल एंड गैस में करीब 2% की गिरावट रही।

अच्छे वैल्यूएशन पर बाजार, तेजी जारी रह सकती है

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार बाजार को गिराने वाले जो भी इवेंट थे उसे हम डाइजेस्ट कर चुके हैं। जैसे इजराइल-हमास जंग, ट्रेड वॉर, रूस-यूक्रेन जंग।

इसके अलावा पहले भारतीय बाजार ओवर वैल्यूड था जो गिरावट के बाद अपनी सही वैल्यू पर आ गया है। कई बड़े शेयर डिस्काउंट में मिल रहे हैं जिसमें लोग खरीदी कर रहे हैं। इन कारणों से अब बाजार में तेजी है और आगे भी इसके जारी रहने कर उम्मीद है।

————————

ये खबर भी पढ़ें…

सबसे बड़े फाइनेंशियल इन्वेस्टमेंट सेशन का वर्ल्ड रिकॉर्ड: हरशुभ शाह के सेशन में 5,293 लोग शामिल हुए; महीने में 1-2 बार ही ट्रेड करने की सलाह

जैनम ब्रोकिंग ने 22 मार्च 2025 को सबसे बड़ा फाइनेंशियल इन्वेस्टमेंट सेशन कंडक्ट करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

जैनम ब्रोकिंग ने 22 मार्च 2025 को सबसे बड़ा फाइनेंशियल इन्वेस्टमेंट सेशन कंडक्ट करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

जैनम ब्रोकिंग ने सबसे बड़ा फाइनेंशियल इन्वेस्टमेंट सेशन कंडक्ट करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। 22 मार्च को सूरत में आयोजित इंडियन ऑप्शन्स कॉन्क्लेव के एक सेशन में 5,293 लोग शामिल हुए। वेल्थ व्यू एनालिटिक्स के फाउंडर हरशुभ शाह के सेशन में ये रिकॉर्ड बना है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *