Stock Market BSE Sensex NSE Nifty Updates | Bank Power Share Price | सेंसेक्स 317 अंक चढ़कर 77,606 पर बंद: निफ्टी 105 अंक चढ़ा; ट्रम्प के 25% टैरिफ से टाटा मोटर्स का शेयर 5.38% गिरा

मुंबई8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आज यानी, गुरुवार (27 मार्च) को सेंसेक्स 317 अंक चढ़कर 77,606 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 105 अंक की तेजी रही, ये 23,591 के स्तर पर बंद हुआ।

बजाज फिनसर्व, NTPC और इंडसइंड बैंक सेंसेक्स के टॉप गेनर्स रहे। इनमें करीब 3% की तेजी रही। वहीं टाटा मोटर्स, सनफार्मा और HUL में गिरावट रही। टाटा मोटर्स 5.38% नीचे बंद हुआ।

सेक्टोरल इंडाइसेज में निफ्टी ऑटो में सबसे ज्यादा 1.04% की गिरावट रही। जबकि सरकारी बैंक 2.50%, मीडिया 1.52% और रियल्टी सेक्टर 1.35% ऊपर बंद हुए।

अमेरिका में विदेशी कारों पर ट्रम्प का 25% टैरिफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को विदेशों से आयात होने वाली कारों पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया। इसका असर भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर पर दिख रहा है। जगुआर और लैंडरोवर कार बेचने वाली कंपनी टाटा मोटर्स के शेयर में आज 5.38% की गिरावट रही।

ग्लोबल मार्केट गिरावट, FII की खरीदारी जारी…

  • एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 0.93% की गिरावट जबकि हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 1.41% और चीन के शंघाई कम्पोजिट में 0.54% की तेजी है।
  • 26 मार्च को अमेरिका का डाओ जोंस 0.31% नीचे 42,454 बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 2.04%और S&P 500 इंडेक्‍स में 1.12% की गिरावट रही।
  • 26 मार्च को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 2,240.55 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे जबकि घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 696.37 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

कल 728 अंक गिरा था सेंसेक्स

लगातार 7 दिन तक तेजी के बाद कल यानी बुधवार (26 मार्च) को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 728 अंक नीचे 77,288 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 181 अंक की गिरावट रही, ये 23,486 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में गिरावट 4 में तेजी रही। टॉप गेनर इंडसइंड बैंक के शेयर में 3.36% ऊपर बंद हुआ। जबकि NTPC और जोमैटो के शेयर 2.5% नीचे आ गए। NSE के 50 शेयरों में से 40 में गिरावट जबकि 10 में तेजी रही।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *