Stock Market BSE Sensex NSE Nifty Updates | 30 December | सेंसेक्स 61 अंक गिरकर 78,637 के स्तर पर ओपन: निफ्टी भी 10 अंक गिरा, बैंकिग, ऑटो और IT सेक्टर लुढ़के

मुंबई7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी 30 दिसंबर को सेंसेक्स 61 अंक की गिरावट के साथ 78,637 के स्तर पर ओपन हुआ। निफ्टी में भी 10 अंक की गिरावट है, ये 23,796 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में तेजी और 15 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 22 में तेजी और 28 में गिरावट है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में बैंकिग, ऑटो और IT सेक्टर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.75% की गिरावट और कोरिया के कोस्पी में 0.42% की तेजी है। वहीं, चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.089% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
  • NSE के डेटा के अनुसार, 27 दिसंबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने ₹1,323.29 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹2,544.64 करोड़ के शेयर खरीदे।
  • 27 दिसंबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.77% गिरावट के साथ 42,992 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 1.11% की गिरावट के साथ 5,970 और नैस्डैक 1.49% गिरकर 19,722 के स्तर पर बंद हुआ।

इंडो फार्म इक्विपमेंट का IPO कल ओपन होगा

इंडो फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO कल यानी 31 दिसंबर को ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू के लिए 2 जनवरी तक बिडिंग कर सकेंगे। 7 जनवरी को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। पूरी खबर पढ़ें

शुक्रवार को बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले शुक्रवार यानी 27 दिसंबर को सेंसेक्स 226 अंक की तेजी के साथ 78,699 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 63 अंक की तेजी रही, ये 23,813 के स्तर पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी और 10 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में तेजी और 20 में गिरावट थी। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में फार्मा सेक्टर सबसे ज्यादा 1.30% की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *