मुंबई19 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 30 अप्रैल को गिरावट देखने को मिली। निफ्टी 38 अंक की गिरावट के साथ 22,604 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि बंद होने से पहले आज कारोबार के दौरान निफ्टी ने 22,783 का ऑल टाइम हाई बनाया।
वहीं सेंसेक्स में भी 188 अंक की तेजी रही, ये 74,482 के स्तर पर बंद हुआ। ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में बढ़त देखने को मिल रही है। M&M के शेयर में आज 4.75% की तेजी रही। वहीं IT शेयर्स में आज गिरावट देखने को मिली है।


JNK इंडिया का शेयर 67% चढ़ा
JNK इंडिया की शेयर बाजार में अच्छी एंट्री हुई है। इसका शेयर NSE पर 49.63% प्रीमियम के साथ 621 रुपए पर लिस्ट हुआ। वहीं, BSE पर ये 49.39% प्रीमियम के साथ 620 रुपए पर लिस्ट हुआ। हालांकि इसके बाद इसके शेयर में और तेजी देखने को मिली, ये NSE पर 279.55 रुपए (67.36%) बढ़कर 695.55 रुपए पर बंद हुआ।
कमजोर नतीजों के बाद इंडियन ऑयल का शेयर 4% से ज्यादा टूटा
कमजोर तिमाही नतीजों के बाद इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के शेयर में आज 7.80 रुपए (4.41%) की गिरावट देखने को मिली है। IOCL का शेयर आज 168.95 रुपए पर बंद हुआ। वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 49% घटकर 5,487.92 करोड़ रुपए रह गया है।

कल बाजार में रही थी तेजी
इससे पहले कल यानी 29 अप्रैल को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 941 अंक की तेजी के साथ 74,671 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 223 अंक की बढ़त रही। ये 22,643 के स्तर पर बंद हुआ था।
