मुंबई5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सेंसेक्स आज यानी 3 दिसंबर को 281 अंक की तेजी के साथ 80,529 के स्तर पर ओपन हुआ। निफ्टी में भी 90 अंक की तेजी है, ये 24,365 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में तेजी और 6 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 41 में तेजी और 9 में गिरावट है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में FMCG छोड़कर सभी सेक्टर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।
एशियाई बाजार में तेजी
- एशियाई बाजार में जापान के निक्केई में 1.73% और कोरिया के कोस्पी में 1.43% की तेजी है। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स भी 0.057% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
- NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 2 दिसंबर को ₹238.28 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹3,588.66 करोड़ के शेयर खरीदे।
- 2 दिसंबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.29% गिरकर 44,782 पर और S&P 500 0.24% चढ़कर 6,047 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.97% की तेजी के साथ 19,403 पर बंद हुआ।
सुरक्षा डायग्नोस्टिक के IPO के लिए बोली लगाने का आज आखिरी दिन
सुरक्षा डायग्नोस्टिक लिमिटेड के IPO के लिए आज बोली लगाने का दूसरा दिन है। पहले दिन यह IPO टोटल केवल 25% सब्सक्राइब हुआ। रिटेल कैटेगरी में यह IPO 0.45% और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटगरी में 0.13% सब्सक्राइब हो चुका है।

कल तेजी के साथ बंद हुआ था बाजार
इससे पहले कल यानी 2 दिसंबर को सेंसेक्स 445 अंक (0.56%) की तेजी के साथ 80,248 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 144 अंक (0.6%) की तेजी रही, ये 24,276 के स्तर पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 31 में तेजी और 18 में गिरावट थी। वहीं, 1 शेयर में कोई भी बदलाव नहीं हुआ था। NSE सेक्टोरल इंडेक्स का FMCG और PSU बैंक छोड़कर सभी बढ़त के साथ बंद हुए थे।
