Stock Market BSE Sensex NSE Nifty Updates | 28 November | शेयर बाजार में आज फ्लैट कारोबार: सेंसेक्स में 40 अंक और निफ्टी में 10 अंक की तेजी, IT और ऑटो सेक्टर में बिकवाली

मुंबईकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

सेंसेक्स आज यानी 28 नवंबर को 40 अंक की तेजी के साथ 80,281 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 10 अंक की तेजी है, ये 24,270 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में तेजी और 13 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 27 में तेजी और 23 में गिरावट है। NSE के IT और ऑटो सेक्टर में बिकवाली देखने को मिल रही है।

एशियाई बाजारों में गिरावट

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.42% और कोरिया के कोस्पी में 0.12% की तेजी है। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.24% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
  • 27 नवंबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.31% गिरकर 44,722 पर और S&P 500 0.38% गिरकर 5,998 पर बंद हुआ। नैस्डैक भी 0.60% की गिरावट के साथ 19,060 पर बंद हुआ।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 27 नवंबर को ₹7.78 करोड़ के शेयर खरीदे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने भी ₹1,301.97 करोड़ के शेयर खरीदे।

सुरक्षा डायग्नोस्टिक का IPO कल ओपन होगा

सुरक्षा डायग्नोस्टिक लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) कल यानी 29 नवंबर को ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू के लिए 3 दिसंबर तक बिडिंग कर सकेंगे। 6 दिसंबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे। पूरी खबर पढें

कल बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले कल यानी 27 नवंबर को सेंसेक्स 230 अंक चढ़कर 80,234 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 80 अंकों की तेजी रही, ये 24,274 पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी और 14 में गिरावट देखने को मिली थी। ऑटो, IT और एनर्जी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी थी। अडाणी एंटरप्राइजेज निफ्टी का टॉप गेनर था।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *