Stock Market BSE Sensex NSE Nifty Updates | 22 January 2025 | सेंसेक्स में 300 अंक से ज्यादा की तेजी: ये 76,150 पर कारोबार कर रहा,निफ्टी भी करीब 100 चढ़ा, IT और FMCG शेयर्स में मजबूती

मुंबई1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 22 जनवरी को बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,150 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 100 अंक की तेजी है, ये 23,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी और 10 में गिरावट देखने को मिल सकती है। IT, FMCG और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा बढ़त है। वहीं मेटल और पावर स्टॉक्स पर दबाव देखने को मिल रहा है।

आज से ओपन होगा डेंटा वाटर एंड इंफ्रा सॉल्यूशंस का IPO डेंटा वाटर एंड इंफ्रा सॉल्यूशंस लिमिटेड का IPO आज यानी 22 जनवरी से ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू में 24 जनवरी तक बोली लगा सकेंगे। 29 जनवरी को कंपनी के BSE और NSE पर लिस्ट होंगे। इस इश्यू के जरिए कंपनी टोटल ₹220.50 करोड़ जुटाना चाहती है। इसमें 75 लाख नए शेयर जारी होंगे। पूरी खबर पढ़ें

एशियाई बाजारों में रहा मिला-जुला कारोबार

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 1.48% और कोरिया के कोस्पी में 0.67% की तेजी है। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स0.84% नीचे कारोबार कर रहा है।
  • NSE के डेटा के अनुसार, 21 जनवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 5,920 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 3,50 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 21 जनवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 1.24% की तेजी के साथ 44,025 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.88% चढ़कर 6,049 पर बंद हुआ। नैस्डैक इंडेक्स में 0.64% की तेजी रही।

कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 21 जनवरी को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 1,235 अंक की गिरावट के साथ 75,838 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 320 अंक की गिरावट रही थी, ये 23,024 पर बंद हुआ था।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *