Stock Market BSE Sensex NSE Nifty Updates | 2 December | सेंसेक्स में 300 अंक से ज्यादा की गिरावट: निफ्टी भी 70 अंक गिरा, FMCG, बैंकिंग, IT और रियल्टी शेयरों में बिकवाली

मुंबई9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी 2 दिसंबर को सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 79,457 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 70 अंक की गिरावट है, ये 24,050 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में तेजी और 15 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 34 में गिरावट और 16 में तेजी है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के FMCG, बैंकिंग, IT और रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिल रही है।

एशियाई बाजारों में तेजी

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.031% और कोरिया के कोस्पी में 0.041% की तेजी है। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स भी 0.81% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने शुक्रवार (29 नवंबर) को ₹4,383.55 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹5,723.34 करोड़ के शेयर खरीदे।
  • 29 नवंबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.42% चढ़कर 44,910 पर और S&P 500 0.56% चढ़कर 6,032 पर बंद हुआ। नैस्डैक भी 0.83% की तेजी के साथ 19,218 पर बंद हुआ।

प्रॉपर्टी शेयर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट का IPO आज ओपन होगा

भारत के पहले रजिस्टर्ड स्मॉल एंड मीडियम ट्रस्ट (SM-REIT), प्रॉपर्टी शेयर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (PSIT) का IPO आज यानी 2 दिसंबर से ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू के लिए 4 दिसंबर तक बोली लगा सकेंगे। 9 दिसंबर को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। पढ़ें पूरी खबर …

शुक्रवार को बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले शुक्रवार यानी 29 नवंबर को सेंसेक्स 759 अंक (0.96%) की तेजी के साथ 79,802 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में 216 अंक (0.91%) की तेजी रही, ये 24,131 के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं, BSE स्मॉलकैप 417 अंक (0.76%) चढ़कर 55,199 पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में तेजी और 4 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 43 में तेजी और 7 में गिरावट थी। NSE के सेक्टोरल इंडेक्स में रियल्टी और PSU बैंकिंग सेक्टर को छोड़कर सभी तेजी के साथ बंद हुए थे।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *