मुंबई3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 19 फरवरी को फ्लैट कारोबार रहा। सेंसेक्स 28 अंक की गिरावट के साथ 75,939 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 12 अंक की गिरावट रही, ये 22,932 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, BSE स्मॉलकैप 1,071 चढ़कर 45,455 के स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट और 13 में तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 25 में गिरावट और 25 में तेजी रही। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के IT सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.30% की गिरावट रही।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार रहा
- इंफोसिस, TCS, भारती एयरटेल और हिंदुस्तान यूनिलीवर ने बाजार को गिराने में सबसे ज्यादा कॉन्ट्रिब्यूट किया। जबकि, ICICI बैंक, जोमैटो और लार्सन एंड टुब्रो ने सेंसेक्स को ऊपर खींचा।
- एशियाई बाजार में कोरिया के कोस्पी में 1.70% की तेजी रही। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 0.14% की गिरावट और चीन के शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स में 0.81% की तेजी रही।
- 18 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 4,786.56 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने भी 3,072.19 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
- 18 फरवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.023% की तेजी के साथ 44,556 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.24% चढ़कर 6,129 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.072% चढ़ा।
कल गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
इससे पहले कल यानी 18 फरवरी को सेंसेक्स 29 अंक की गिरावट के साथ 75,967 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 14 अंक की गिरावट रही, ये 22,945 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, BSE स्मॉलकैप 772 अंक गिरकर 44,384 के स्तर पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट और 13 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 में गिरावट और 18 में तेजी थी। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.36% की गिरावट थी।
