Stock Market BSE Sensex NSE Nifty Updates | 18 October | सेंसेक्स में 500 अंक से ज्यादा की गिरावट: निफ्टी भी 140 अंक गिरा, बैंकिंग, ऑटो सहित सभी सेक्टर में गिरावट

मुंबईकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

सेंसेक्स आज यानी 18 अक्टूबर को 500 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 80,470 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 140 अंक की गिरावट है, ये 24,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट और 5 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 43 में गिरावट और 7 में तेजी है। बैंकिंग और ऑटो सहित सभी सेक्टर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.38% की तेजी है। कोरिया का कोस्पी 0.39% की गिरावट और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.60% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
  • 17 अक्टूबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.37% चढ़कर 43,239 पर और नैस्डैक 0.036% चढ़कर 18,373 पर बंद हुआ। S&P 500 0.017% की गिरावट के साथ 5,841 पर बंद हुआ।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 17 अक्टूबर को ₹7,421.40 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹4,979.83 करोड़ के शेयर खरीदे।

कल बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले कल यानी 17 अक्टूबर को सेंसेक्स 494 अंक की गिरावट के साथ 81,006 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 221 अंक गिरा, ये 24,749 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, BSE स्मॉल कैप 814 अंक गिरकर 56,589 के स्तर पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में गिरावट और 9 में तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 41 में गिरावट और 9 में तेजी रही। NSE के IT सेक्टर को छोड़कर सभी सेक्टर गिरावट के साथ बंद हुए थे। रियल्टी सेक्टर सबसे ज्यादा 3.76 % गिरा था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *