Stock Market BSE Sensex NSE Nifty Updates | 16 May 2025 | सेंसेक्स 200 अंक गिरकर 82,330 पर बंद: निफ्टी भी 42 अंक फिसला, बैंकिंग और IT शेयर्स में रही गिरावट

मुंबई2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 16 मई को गिरावट रही। सेंसेक्स 200 अंक गिरकर 82,330 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 42 अंक की गिरावट रही। ये 25,019 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 14 में गिरावट और 16 में बढ़त देखने को मिली। आज बैंकिंग और IT शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। वहीं एनर्जी और फाइनेंस शेयर्स मजबूती के साथ बंद हुए।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 2 अंक (0.005%) नीचे 37,753 पर बंद हुआ। कोरिया का कोस्पी 6 अंक (0.21%) चढ़कर 2,626 पर बंद हुआ।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 108 अंक (0.46%) नीचे 23,345 पर बंद हुआ। चीन के शंघाई कंपोजिट में 13 अंक (0.40%) की गिरावट रही, ये 3,367 पर बंद हुआ।
  • 15 मई को अमेरिका का डाउ जोन्स 271 अंक (0.65%) चढ़कर 42,322 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट 34 अंक गिरकर 19,11 पर आ गया।

एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स FY25 में ₹195 करोड़ का मुनाफा स्पिरिट बनाने वाली कंपनी एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स लिमिटेड को वित्त वर्ष 2024-25 में ₹195 करोड़ का मुनाफा हुआ है। पिछले वित्त वर्ष (FY24) के मुकाबले यह 98 गुना ज्यादा है। FY24 में कंपनी को ₹ 2 करोड़ का मुनाफा हुआ था। FY2025 में कंपनी ने कुल ₹3,541 करोड़ की कमाई की, जो पिछले वित्त वर्ष के ₹3,334 करोड़ के मुकाबले 6.2% ज्यादा है।

वहीं, वित्त वर्ष 2025 के चौथी तिमाही (जनवरी मार्च) में कंपनी को कुल ₹79 करोड़ का मुनाफा हुआ है। पिछले साल की समान तिमाही में यह 2 करोड़ रुपए था।चौथी तिमाही (Q4FY25) में ऑपरेशंस से कुल ₹ 935 करोड़ की कमाई की। सालाना आधार पर यह 21.4% बढ़ा है। वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में कंपनी ने ₹ 770 करोड़ की कमाई की थी।

कल बाजार में रही थी तेजी इससे पहले कल शनी 15 मई को सेंसेक्स 1200 अंक (1.48%) चढ़कर 82,531 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 395 अंक (1.6%) की तेजी रही, ये 25,062 के स्तर पर बंद हुआ था। 17 अक्टूबर के बाद निफ्टी ने आज पहली बार 25,000 के स्तर को पार किया।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *