Stock Market BSE Sensex NSE Nifty Updates | 14 October | सेंसेक्स में 250 अंक से ज्यादा की तेजी: ये 81,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा, मेटल और IT शेयर्स में बढ़त

मुंबई3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 14 अक्टूबर को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 81,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 50 अंक से ज्यादा की तेजी है, ये 25,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रही है। हांगकांग के हैंग सेंग में 0.66% की गिरावट है। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट 1.01% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
  • 10 अक्टूबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.97% चढ़कर 42,863 पर और नैस्डैक 0.33% चढ़कर 18,342 पर बंद हुआ। S&P 500 भी 0.61% बढ़कर 5,815 पर बंद हुआ।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 11 अक्टूबर को ₹4,162.66 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹3,730.87 करोड़ के शेयर खरीदे।

कल से हुंडई इंडिया के IPO में निवेश का मौका

हुंडई इंडिया का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO 15 अक्टूबर को ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू के लिए 17 अक्टूबर तक बिडिंग कर सकेंगे। कंपनी के शेयर 22 अक्टूबर को बाजार में लिस्ट होंगे। कंपनी ने इसका प्राइस बैंड 1,865-1,960 रुपए तय किया है। इसके लिए कम से कम 13,720 रुपए की बोली लगानी होगी। पूरी खबर पढ़ें

शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले 11 अक्टूबर को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 230 अंक की गिरावट के साथ 81,381 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 34 अंक की गिरावट रही थी, ये 24,964 के स्तर पर बंद हुआ था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *